RCB को नहीं दिला पाए ट्रॉफी अब रिजवान और बाबर को बनाएंगे चैंपियन? माइक हेसन बने पाकिस्तान के नए व्हाइट-बॉल कोच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को मेंस टीम का नया व्हाइट-बॉल (ODI और T20I) कोच नियुक्त किया है। आईपीएल में आरसीबी (RCB) की रणनीतिक कमान संभाल चुके हेसन अब पाकिस्तान को नई ऊंचाई देने की तैयारी में हैं।
50 वर्षीय माइक हेसन इंटरनेशनल लेवल पर एक जाना-माना नाम हैं। 2012 से 2018 तक न्यूजीलैंड के हेड कोच रहते हुए उन्होंने कीवी टीम को हर फॉर्मेट में मजबूती दी। उनकी कोचिंग में न्यूजीलैंड ने 2015 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया।

RCB के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभाई
इसके बाद हेसन ने IPL में RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभाई, जहां उन्होंने 2019 से 2023 तक टीम के साथ काम किया। हाल ही में उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड को PSL 2024 का चैंपियन भी बनाया है। ऐसे में PCB को उम्मीद है कि ये सफलता अब पाकिस्तान टीम के साथ भी दोहराई जा सकेगी।
हेसन की पहली परीक्षा: बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज
हेसन की पहली चुनौती होगी पाकिस्तान की अगली T20 सीरीज, जो बांग्लादेश के खिलाफ होनी है। हालांकि इस सीरीज का शेड्यूल अभी फाइनल नहीं हुआ है। वह आकिब जावेद की जगह लेंगे, जो गैरी कर्स्टन के अचानक इस्तीफे के बाद अंतरिम कोच थे।
गैरी कर्स्टन ने अप्रैल 2024 में दो साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन उन्होंने अक्टूबर में निजी कारणों से पद छोड़ दिया। इसके बाद आकिब जावेद को टेम्पररी चार्ज मिला, जिन्हें अब हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर बना दिया गया है।
PCB चेयरमैन ने जताया भरोसा
PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस रिलीज में कहा कि, 'मुझे न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और प्रसिद्ध कोच माइक हेसन को पाकिस्तान पुरुष टीम के व्हाइट-बॉल हेड कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।'
'माइक अपने साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव का खजाना और प्रतिस्पर्धी पक्षों को विकसित करने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड लेकर आए हैं। हम पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल क्रिकेट के भविष्य को आकार देने में उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे हैं। टीम में आपका स्वागत है, माइक!'
क्या कर पाएंगे हेसन बड़े टूर्नामेंट में कमाल?
हेसन का रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट में कोचिंग करना हमेशा आसान नहीं रहा है। जहां एक तरफ उन्हें रिजवान, बाबर, फखर और शाहीन जैसे मैच विनर खिलाड़ी मिले हैं, वहीं दूसरी ओर PCB के अंदरूनी विवाद, चयन नीतियों और दबाव से निपटना भी उतना ही अहम होगा।
RCB को रणनीति देने वाले माइक हेसन अब पाकिस्तान की कप्तानी को नई दिशा देंगे- लेकिन क्या बाबर और रिजवान को चैंपियन बना पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा। एक बात तय है - पाकिस्तान अब वर्ल्ड कप की तैयारी में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता।ॉ












Click it and Unblock the Notifications