'ये है तरीका...': ईशान किशन के तूफान के बाद माइकल वॉन ने किया टीम इंडिया पर कटाक्ष

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में धमाकेदार बैटिंग की जहां ईशान किशन टीम के अगुवा साबित हुए। माइकल वॉन ने इस तूफानी दोहरे शतक के बाद टीम इंडिया पर कटाक्ष किया है।

 Ishan Kishan knock vs Bangladesh

ईशान किशन द्वारा वीडियो गेम सरीखी बल्लेबाजी करने के बाद विराट कोहली के बेहतरीन शतक ने भारत को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नई उड़ान दी और पहले ही सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया को मुस्कराने का एक मौका दिया क्योंकि मेहमानों ने टाइगर्स को 227 रनों से हरा दिया। ईशान किशन जिस तरह से बैटिंग कर रहे थे उससे लग रहा था तिहरा शतक भी आ जाएगा लेकिन वे 14 ओवर से ज्यादा का गेम शेष रहते हुए आउट हो गए।

भारत के पुराने स्टाइल के बल्लेबाजी रवैये की आलोचना की

भारत के पुराने स्टाइल के बल्लेबाजी रवैये की आलोचना की

आउट होने से पहले उन्होंने 131 गेंदों में 210 रन बनाकर वनडे में अब तक का सबसे तेज दोहरा शतक बनाया, जिससे भारत ने आठ विकेट पर 409 का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। ईशान की पारी के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम इंडिया और एकदिवसीय मैचों में उनकी बल्लेबाजी पर कटाक्ष किया है।

वॉन ने सफेद गेंद के प्रारूप में भारत के पुराने स्टाइल के बल्लेबाजी रवैये की आलोचना की है। हाल ही में भारत को टी20 में अंग्रेजों के खिलाफ सेमीफाइनल हार का सामना करना पड़ा था।

ये एक दिवसीय क्रिकेट खेलने का तरीका है इंडिया

ये एक दिवसीय क्रिकेट खेलने का तरीका है इंडिया

वॉन ने द टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में लिखा, "50 ओवर विश्व कप जीतने के बाद से उन्होंने क्या किया है? कुछ भी नहीं। भारत एक सफेद गेंद का खेल खेल रहा है जो काफी पुराने स्टाइल का है। भारत इतिहास में सबसे कम प्रदर्शन करने वाली सफेद गेंद वाली टीम है। दुनिया का हर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में जाने पर कहता है कि इससे उनके खेल में सुधार कैसे हुआ लेकिन भारत ने अब तक क्या किया है?"

उन्होंने शनिवार को ईशान की धमाकेदार पारी के बाद भारत पर कटाक्ष करने के लिए ट्विटर पर लिखा, "यह इस दौर में एक दिवसीय क्रिकेट खेलने का तरीका है इंडिया।"

 एकदिवसीय क्रिकेट में बांग्लादेश की सबसे बड़ी हार

एकदिवसीय क्रिकेट में बांग्लादेश की सबसे बड़ी हार

ईशान और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की तूफानी साझेदारी की थी। हालांकि इस दौरान विराट कोहली काफी धीमे थे जिनका स्ट्राइक रेट लंबे समय तक 100 से नीचे घूमता रहा लेकिन जैसे ही उनकी पारी अर्धशतक के बाद जमती गई उन्होंने भी तेज रन करने शुरू कर दिए जिससे भारत ने एकदिवसीय मैचों में अपना छठा 400 से अधिक का स्कोर बनाया। गेंदबाजों ने तब बांग्लादेश को केवल 182 रनों पर समेटने का काम किया, जिससे एकदिवसीय क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी हार हुई।

हम एक टीम के रूप में सीख रहे हैं

हम एक टीम के रूप में सीख रहे हैं

मैच के बाद स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल ने कहा "हमारी टीम से इसकी उम्मीद थी। विराट और किशन ने इसे हमारे लिए सेट किया। स्कोर यह नहीं बताते कि उन्होंने किस तरह से शुरुआत की। उन्होंने दोनों हाथों से मौके को भुनाया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। विराट ने भी अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और ईशान का मार्गदर्शन किया। आप जानते हैं कि बल्लेबाज टूट कर पड़ सकते हैं और आपको विकेट मिल सकते हैं। विकेट से ज्यादा मदद नहीं मिली। हमने कुछ बड़े मौके लिए। हमारे प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। हम एक टीम के रूप में सीख रहे हैं। फिर भी बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+