माइकल क्लार्क को नाक में हुआ कैंसर, कई सालों से लड़ रहे हैं जंग, कैसी है वर्ल्ड कप विनर कप्तान की हालत?
Michael Clarke: साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क को कौन भूल सकता है। लम्बे समय से कैंसर से लड़ रहे क्लार्क ने अब अपने स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है और लोगों से अहम अपील भी की है, जो जीवन में काम आ सकती है।
माइकल क्लार्क को स्किन कैंसर हुआ था, इसे लेकर उनकी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बताया है कि इस बीमारी ने नाक तक उनका पीछा कर लिया। क्लार्क ने कई बार सर्जरी भी कराई है। त्वचा का कैंसर अंत में उनके नाक में आ गया, जिसका इलाज कराया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि क्लार्क ने इस बीमारी को हरा दिया है, वह कैंसर से जंग लगभग दो दशक से लड़ रहे थे और अंततः विजय प्राप्त की है। क्लार्क ने लिखा कि स्किन कैंसर हकीकत है! खासकर ऑस्ट्रेलिया में। आज मेरी नाक से एक और कट लगाया गया। यह एक दोस्ताना याद दिलाने वाला संदेश है, अपनी स्किन की जांच ज़रूर करवाएं। बचाव इलाज से बेहतर है, लेकिन मेरे मामले में नियमित जांच और जल्दी पता लगना ही सबसे अहम रहा है।
स्किन कैंसर इलाज योग्य है लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि इसमें कोई जोखिम नहीं रहता है। समय रहते जांच कराने से इसका पता चल जाता है। तेज धूप चेहरे पर नियमित तौर पर पड़ने से यह होता है। क्रिकेटर्स टेस्ट क्रिकेट में लम्बे समय तक धूप में फील्डिंग करते हैं, इस वजह से खतरा बढ़ता है। उनको धूप से बचाव वाली क्रीम लगानी चाहिए।
इससे पहले डेली मेल से बातचीत में माइकल क्लार्क ने कहा था कि मैं एक पिता हूं। मैं कहीं नहीं जाना चाहता। दुनिया में सबसे ज़रूरी चीज़ यह है कि मैं अपनी सात साल की बेटी (केल्सी ली) की मदद करूं और शायद उसके लिए एक अच्छा उदाहरण बनूं।
ऑस्ट्रेलिया ने साल 2015 में जब एकदिवसीय वर्ल्ड कप जीता था, तब माइकल कलार्क कप्तान थे, न्यूजीलैंड के सामने ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल जीतकर टाइटल अपने नाम किया था। क्लार्क ने तीनों प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रतिनिधित्व किया।












Click it and Unblock the Notifications