IPL: सूर्यकुमार की फॉर्म को लेकर मोहम्मद कैफ ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, बताया क्यों MI को है मिस्टर 360 पर भरोसा

IPL 2023: मोहम्मद कैफ ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी के बाद सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। सूर्यकुमार ने आरआर के खिलाफ 29 गेंदों में 55 रन बनाए थे। आज मुंबई का मैच पंजाब से होने जा रहा है।

suryakumar yadav

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली एमआई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब हर मैच जीतना होगा। पीबीकेएस बनाम एमआई मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से कमाल देखने को मिल सकता है। वहीं पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने दावा किया है कि सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें बल्लेबाज के रूप में इतना ऊंचा दर्जा क्यों दिया गया।

सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मुंबई ने जीता मैच
दरअसल, सूर्यकुमार यादव को इस सीजन एमआई के लिए खेलने को लेकर भी काफी संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से उनका खराब फॉर्म लगातार जारी रहा। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान यह सब बदल गया। एक समय पर लग रहा था कि मुंबई इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएगी लेकिन सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से कमाल कर दिया। सूर्यकुमार ने इस मुकाबले में 24 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुंबई का सूर्यकुमार पर हमेशा भरोसा था- कैफ
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि, 'मुंबई का सूर्यकुमार पर हमेशा भरोसा था। वे शुरूआत से ही उनका समर्थन कर रहे थे। किसी को भी उनकी प्रतिभा और क्षमता पर कोई संदेह नहीं था। उन्होंने अपनी पारी से खुद को साबित किया है कि क्यों उन्हें एक बल्लेबाज के रूप में इतना ऊंचा आंका जाता है। यह मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा संकेत है। कैफ ने कहा कि सूर्यकुमार ने आरआर के खिलाफ अपने 55 रनों के साथ अपनी योग्यता साबित की।

ये भी पढ़ें- IPL: आज के मैच में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, PBKS बनाम MI मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

Recommended Video

    IPL 2023: Krunal Pandya ने बतौर कप्तान बना दिया इतना घटिया रिकॉर्ड, जानें क्या? वनइंडिया हिंदी

    मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का पंजाब किग्स के खिलाफ भी खूब बल्ला चला है। पिछले मैच में उन्होंने पीबीकेएस के खिलाफ 26 गेंद पर 57 रन की आतिशी पारी खेलकर साबित कर दिया की टीम के लिए वह क्या महत्व रखते हैं। सूर्यकुमार यादव ने अब तक के आठ मैच में 201 रन बनाए हैं। ऐसे में आज पीबीकेएस बनाम एमआई मैच के दौरान मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर एक बार फिर मिस्टर 360 के बल्ले से कमाल देखने को मिल सकता है।

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+