IPL: आज के मैच में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, PBKS बनाम MI मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

IPL 2023: आज आईपीएल में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर शाम साढ़े सात बजे से मैच खेला जाएगा। आज के मुकाबले में पंजाब और मुंबई के बीच बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

PBKS vs MI

IPL 2023, PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली एमआई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब हर मैच जीतना होगा। वहीं शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम घर में जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। एमआई, आठ मैचों में आठ अंक के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स नौ मैचों में 10 अंक के साथ छठे स्थान पर है। आइए जानते हैं आज कौन-से तीन बल्लेबाज सबसे अधिक रन बना सकते हैं।

तिलक वर्मा
आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा वर्तमान में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक के आठ मैच में 248 रन अपने नाम किए हैं। फिलहाल, तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। एमआई के लिए रन बनाने वालों में तिलक वर्मा का नाम सबसे ऊपर आता है। ऐसे में आज के मुकाबले में पूरी उम्मीद है कि ये युवा खिलाड़ी बल्ले से मैच का रुख बदल सकता है।

शिखर धवन
पीबीकेएस के अनुभवी कप्तान शिखर धवर बेहतरीन फॉर्म में हैं, उन्होंने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें 262 रन बनाए हैं। बीच में कंधे की चोट के कारण उन्हें कुछ मैच के लिए बाहर होना पड़ा था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की है। भारतीय बल्लेबाज ने सीएसके के खिलाफ 15 गेंदों में 28 रन बनाए। हालांकि, आज उनका फॉर्म पीबीकेएस के लिए दो अंक हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का पंजाब किग्स के खिलाफ खूब बल्ला चला है। पिछले मैच में उन्होंने पीबीकेएस के खिलाफ 26 गेंद पर 57 रन की आतिशी पारी खेलकर साबित कर दिया की टीम के लिए वह क्या महत्व रखते हैं। सूर्यकुमार यादव ने अब तक के आठ मैच में 201 रन बनाए हैं। ऐसे में आज पीबीकेएस बनाम एमआई मैच में एक बार फिर मिस्टर 360 के बल्ले से कमाल देखने को मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ, रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय , शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, डुआन जानसन, संदीप वारियर, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: आज के मैच में सबसे ज्यादा विकेट कौन लेगा, PBKS बनाम MI के मुकाबले में ये गेंदबाज बरपाएंगे कहर

पंजाब किंग्स की पूरी टीम
शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, हरप्रीत सिंह, विद्वाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबाडा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा, अथर्व तायडे।

Recommended Video

    IPL 2023: Suryakumar Yadav ने एक ओवर में ढेर किया IPL इतिहास का सबसे महंगा गेंदबाज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+