IPL 2026: अर्शदीप सिंह का वानखेड़े में धमाका, लगातार 2 गेंदों पर झटके विकेट, आईपीएल में 100 शिकार पूरे

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 में गुरुवार का दिन अर्शदीप सिंह के नाम रहा। वानखेड़े स्टेडियम की ऐतिहासिक पिच पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए पंजाब किंग्स के इस मुख्य तेज गेंदबाज ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की, जो बहुत कम गेंदबाजों के नसीब में होती है। अर्शदीप ने न केवल टीम को गेंदबाजी से धांसू शुरुआत दी, बल्कि आईपीएल करियर में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए।

यह यादगार पल तब आया जब अर्शदीप ने रेयान रिकल्टन को अपना शिकार बनाया। लेग साइड की ओर जाती एक साधारण गेंद पर रिकेल्टन ने शॉट खेला, जो सीधा शशांक सिंह के हाथों में जा गिरा। भले ही यह गेंद उनकी बेस्ट नहीं थी, लेकिन इसने अर्शदीप के करियर का 100वां विकेट पूरा कर दिया।

mi vs pbks arshdeep singh

MI vs PBKS: दो गेंदों पर लगातार विकेट

अभी मुंबई इंडियंस इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि अर्शदीप ने अगली ही गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप की यह गेंद पहले वाली से कहीं ज्यादा घातक थी, जो बाहर की तरफ निकली। सूर्यकुमार ने इस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े युजवेंद्र चहल के पास गई। लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर अर्शदीप हैट्रिक की दहलीज पर पहुंच गए।

MI vs PBKS: एलीट क्लब में अर्शदीप

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही अर्शदीप सिंह आईपीएल के उस एलीट क्लब का हिस्सा बन गए हैं, जहां ज़हीर खान, आशीष नेहरा, ट्रेंट बोल्ट और जयदेव उनादकट जैसे महान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मौजूद हैं। खास बात यह है कि पिछले 11 मैचों से पावरप्ले में विकेट के लिए संघर्ष कर रहे अर्शदीप ने इस सूखे को भी खत्म किया। उनकी इस गेंदबाजी ने मुंबई को शुरुआती झटकों से उबरने का मौका नहीं दिया और पंजाब किंग्स के लिए जीत की राह आसान कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+