क्या मुंबई के खिलाफ भी जारी रहेगा Shubman Gill का खतरनाक फॉर्म, इतने रन बनाते ही करेंगे कमाल

MI vs GT 56th Match Shubman Gill: शुभमन गिल के लिए आईपीएल 2025 का यह सीजन अब तक शानदार रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को एक बार शुभमन गिल अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। शुभमन गिल का इस सीजन में शानदार फॉर्म उनके टीम के लिए बहुत फायदेमंद रहा है और अगर वह अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हैं तो वह एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं।

मुंबई के खिलाफ ऐसा रहा है प्रदर्शन (MI vs GT 56th Match Shubman Gill)

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ गिल का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। उन्होंने 13 मैचों में 36.76 की औसत से कुल 478 रन बनाए हैं। इस दमदार प्रदर्शन में 148.90 की स्ट्राइक रेट के साथ तीन अर्धशतक और एक शतक शामिल है। हालांकि, वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार मौकों पर 10 रन से कम पर आउट भी हुए हैं। गिल ने सीजन की शुरुआत में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब 27 गेंदों में 38 रन बनाए थे।

MI vs GT 1

शुभमन गिल बना सकते हैं खास रिकॉर्ड

शुभमन गिल का टी-20 फॉर्मेट में अब तक का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने 155 मैचों की 152 टी20 पारियों में 37.67 के औसत से कुल 4936 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 31 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस बेहतरीन रिकॉर्ड के कारण वह भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे बन गए हैं। अब अगर शुभमन गिल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 54 रन और बना लेते हैं तो वह अपने टी-20 करियर में 5000 रनों का आंकड़ा छूने में सफल हो जाएंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के 18वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

वानखेड़े में ऐसा है गिल का रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं। कोहली ने 410 मैचों में 41.97 के औसत से 13391 रन बनाए हैं। वानखेड़े स्टेडियम पिछले कुछ सालों में आईपीएल में बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा है, लेकिन गिल इस मैदान पर संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने यहां नौ आईपीएल मैचों में 8.22 की औसत से सिर्फ़ 74 रन बनाए हैं। यहां उनका उच्चतम स्कोर 22 रन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+