MI vs DC: अक्षर पटेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेल रहे? अहम मैच में दिल्ली को बड़ा झटका
MI vs DC: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए आज अहम मुकाबला है, करो या मरो की स्थिति वाले इस मैच से पहले ही टीम के लिए अच्छी खबर नहीं आई। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह कप्तानी करने के लिए फाफ डू प्लेसी आए।
टॉस के समय जब फाफ डू प्लेसी आए, तो पता चला कि कप्तान अक्षर पटेल इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं, डू प्लेसी ने इसका खुलासा किया और कारण भी बताया। अक्षर पटेल बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में शानदार रहे हैं, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह एक बड़ा झटका है।

फाफ डू प्लेसी ने कहा कि वह दो दिनों से बीमार हैं, उनको फ्लू हुआ है और इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इस सीजन अक्षर पटेल ने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया है और निश्चित रूप से हम उनको मिस करेंगे। आज हमारे पास सीजन में टॉप चार तक जाने का अंतिम मौका है, हर कोई इस मौके का लाभ उठाना चाहेगा।
MI vs DC: फाफ डू प्लेसी खास लिस्ट में शामिल
आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्र के कप्तानों में शामिल हुए डू प्लेसी ने कहा कि आज हम एक अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं, और हम इसके लिए तैयार हैं। पिछले 5-6 मैचों में हम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थे। हर दिन एक नया मौका होता है। यह पिच सामान्य वानखेड़े विकेट से थोड़ी अलग लग रही है, थोड़ी सूखी है। अक्षर दो खिलाड़ियों जैसे हैं: शानदार स्पिनर और बेहतरीन बल्लेबाज, तो उनकी भरपाई मुश्किल है।
धोनी का नाम यहाँ भी टॉप पर
आईपीएल के सबसे उम्रदराज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 43 साल की उम्र में भी कमान थामे रखी है। उनके अलावा शे वॉटसन और एडम गिलक्रिस्ट ने 41-41 साल की उम्र में कप्तानी की थी। फाफ डू प्लेसी 40 साल के हैं और राहुल द्रविड़ ने भी 40 की उम्र में कप्तानी की थी।












Click it and Unblock the Notifications