MI vs CSK: चेन्नई के खिलाफ पस्त हुए मुंबई के बल्लेबाज, 20 ओवर में बनाए 157 रन, नहीं लगा एक भी अर्धशतक

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे।

MI vs CSK

MI vs CSK, 12th Match, Indian Premier League 2023: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने इस मुकाबले में चार बड़े बदलाव किए हैं। मुंबई को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेज शुरुआत देने का काम किया। मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। चेन्नई को इस मुकाबले को जीतने के लिए 158 रन बनाने होंगे।

कप्तान रोहित 21 रन बनाकर आउट

ताबड़तोड़ शुरुआत करने के बाद रोहित शर्मा अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके। रोहित शर्मा को तुषार देशपांडे ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजने का काम किया। अपनी इस छोटी सी पारी में रोहित ने 13 गेंद पर 21 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। रोहित के आउट होने के बावजूद दूसरी छोर पर ईशान किशन तेज तर्रार बल्लेबाजी करते नजर आए।

फ्लॉप रहे टॉप ऑर्डर बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस की तरफ से टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाका रहे। कप्तान रोहित के बाद बाकी बल्लेबाज भी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। 17.50 करोड़ में नीलामी में खरीदे गए कैमरुन ग्रीन मुंबई के लिए अब तक बल्ले से अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं। ग्रीन 11 गेंद पर 12 रन बनाकर रवींड्र जडेजा की गेंद पर उन्हें ही कैच थमा बैठे।

सूर्यकुमार यादव का भी नहीं चला बल्ला

पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। चेन्नई के खिलाफ मिचेल सैंटनर की बाहर जाती गेंद से छेड़छाड़ करने की कोशिश में सूर्यकुमार यादव महेंद्र सिंह धोनी को अपना कैच थमा बैठे। अरशद खान को मुंबई ने बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजा। अरशद ने चार गेंद में दो रन बनाए। लेकिन सैंटनर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। तिलक वर्मा 18 गेंद में 22 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। टिम डेविड 22 गेंद पर 31 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर अजिंक्य रहाणे को कैच थमा बैठे।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

चेन्नई सुपरकिंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+