MI vs CSK: '6,4,4,4,4, कोई रोक सको तो रोक लो', चेन्नई की जर्सी पहनकर अजिंक्य रहाणे ने मचाई तबाही
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, ajinkya rahane: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अजिंक्य रहाणे ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुंबई के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

MI vs CSK, 12th Match, Indian Premier League 2023: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अजिंक्य रहाणे ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मुंबई के खिलाफ चेन्नई को जीत के लिए 158 रनों की जरूरत थी। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में डेवोन कॉन्वे के रूप में चेन्नई को बड़ा झटका लगा। लेकिन इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
महज 19 गेंदों में रहाणे ने जड़ा अर्धशतक
लंबे समय बाद आईपीएल में खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानगार डेब्यू किया है। रहाणे ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया। रहाणे ने सिर्फ 19 गेंद पर 50 रन बनाने का काम किया। इस सीजन जोस बटलर ने 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। रहाणे ने बटलर के इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 19 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया है।
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ
अजिंक्य रहाणे 27 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला ने सूर्यकुमार यादव के हाथों रहाणे को कैच आउट कराया। रहाणे की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। रहाणे ने अपनी पारी के दौरान अरशद खान के एक ओवर में रहाणे ने 23 रन जड़ने का काम किया। इस दौरान उन्होंने एक छक्का और चार चौके लगाए।
मुंबई ने बनाए थे 157 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाने में सफल रही। मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 21 गेंद पर 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 22 गेंद पर 31 रन का अहम योगदान दिया। अंत के ओवरों में ऋतिक शौकीन ने नाबाद 18 बनाए जिसकी बदौलत मुंबई की टीम 150 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। वहीं मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे को दो-दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications