आखिर कौन हैं नीतीश राणा की खूबसूरत वाइफ साची मारवाह? शुभमन गिल से है खास कनेक्शन
Nitish Rana beautiful wife Saachi Marwah: नीतीश राणा की खूबसूरत पत्नी साची मारवाह फैंस के बीच अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। साची मारवाह अपने पति नीतीश राणा को सपोर्ट करने के लिए स्टैंड में नजर आती रही है। लंबे समय तक केकेआर के लिए शुभमन गिल और नीतीश राणा एक साथ खेल चुके हैं, लेकिन अब ये दोनों ही खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हैं। लेकिन शुभमन गिल से नीतीश राणा की वाइफ का खास कनेक्शन है।
कौन हैं साची मारवाह (Nitish Rana beautiful wife Saachi Marwah)
साची मारवाह राणा का जन्म 7 दिसंबर 1991 को नई दिल्ली में हुआ था। 33 वर्षीय साची दिल्ली की एक पुरस्कार विजेता इंटीरियर डिजाइनर और आर्किटेक्ट हैं। उनका परिवार कलाकारों की पृष्ठभूमि से जुड़ा है। साची की मां राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कांस्य मूर्तिकार हैं और उनके पिता सुरिंदर ने उन्हें हस्तनिर्मित शिल्पकला का प्रशिक्षण दिया था। ग्रेजुएशन पूरा करने के दौरान उन्होंने आर्किटेक्चरल कंपनी 'प्रेम नाथ एंड एसोसिएट्स' में इंटर्नशिप की। इसके बाद 2016 में उन्होंने नवनीत कौर के साथ मिलकर 'साची एंड नवनीत डिजाइन स्टूडियो' नाम से डिजाइन कंपनी खोलने का काम किया।

शुभमन गिल से आखिर है क्या कनेक्शन
डिज़ाइन स्टूडियो की स्थापना करने के बाद साची मारवाह ने कई क्रिकेटरों के घर को भी डिजाइन करने का काम किया। साची मारवाह ने दो साल पहले शुभमन गिल का नया घर डिजाइन कर उसे महल जैसा बना दिया था। साची मारवाह के काम की हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही है, जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं देने का काम कर रहे हैं।
साची और नीतीश ने तीन साल पहले की थी शादी
साची और नीतीश ने 2019 में शादी की, इससे पहले लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस शादी में कई क्रिकेटर्स शामिल हुए थे। इसके साथ ही दोनों के करीबी दोस्त भी शादी में शामिल हुए थे। साची और नीतीश के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और आखिरकार वे जीवनभर के साथी बन गए। साची नीतीश से उम्र में दो साल बड़ी हैं, इसके बावजूद दोनों के बीच काफी प्यार दिखाई पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications