इस क्रिकेटर की बहन ने कमाया है खूब पैसा, खूबसूरती के आगे फेल हैं कई बॉलीवुड एक्ट्रेस
Ananya Birla News: बिरला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन बिड़ला रणजी क्रिकेट में कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं। आर्यमन बिड़ला राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में भी हिस्सा लेने का कारनामा कर चुके हैं। हालांकि, साल 2024 के आईपीएल मिनी ऑक्शन के दौरान आर्यमन बिड़ला का नाम नहीं लिया गया। राजस्थान ने आर्यमन को खरीदा , लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।
खूबसूरती के कारण बटोरती हैं सुर्खियों
आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्याश्री भी अपनी खूबसूरती के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। देश के सबसे पुराने कारोबारी में से एक कुमार मंगलम बिड़ला अपनी बेटी अनन्या श्री बिड़ला और बेटे आर्यमन बिड़ला को बिजनेस में आगे बढ़ा रहे हैं। अनन्या और आर्यमन फैशन एंड रिटेल की जिम्मेदारी की देखरेख कर रहे हैं।

बतौर सिंगर खूब कमाया नाम
पिता के बिजनेस के अलावा अनन्या लोगों के बीच खुद भी अपनी पहचान बनाने में सफल रही हैं। अनन्या ने अपना करियर की शुरुआत बतौर सिंगर और म्यूजिशियन किया था। इसके अलावा अब वह फैमिली बिजनेस को भी आगे बढ़ाते दिखाई दे रही हैं। अनन्या की लाइफस्टाइल काफी दिलचस्प हैं। वह लोगों के बीच बेहद पॉपुलर हैं। अनन्या के अंग्रेजी भाषा में गाए 5 सिंगल गानों को काफी शोहरत मिली है।
ऐसे करती हैं ग्रामीण महिलाओं की मदद
बता दें कि अनन्या बिड़ला ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की हुई है। मौजूदा समय में वह लग्जरी प्रोडक्ट्स की ई-कॉमर्स कंपनी क्यूरोकार्ट की फाउंडर और सीईओ हैं। इसके अलावा वह गांव में रहने वाली यानी ग्रामीण महिलाओं की मदद करने के लिए भी आगे आती रही हैं। इसके लिए उन्होंने माइक्रो फाइनेंस नाम की कंपनी बनाई है। जिसकी शुरुआत उन्होंने 17 साल की उम्र में ही कर दी थी। देश के चार राज्यों में इस कंपनी के 70 ब्रांच काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications