Mayank Agarwal ने तबीयत खराब होने के बाद पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, फ्लाइट में हुई घटना पर किया बड़ा खुलासा
Mayank Agarwal News: कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल को फ्लाइट में बीमार पड़ने के बाद अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज अग्रवाल को उनकी नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के उड़ान भरने से ठीक पहले बीमार पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था।
पानी समझकर पी लिया लिक्विड पदार्थ
ऐसा माना जा रहा है कि इंडिगो एयरलाइंस में मयंक ने पानी समझकर एक थैली से तरल पदार्थ पी लिया था, और अपनी सीट पर रख लिया था। हालांकि, पीटीआई की एक रिपोर्ट से पता चला है कि भारतीय क्रिकेटर ने मामले की जांच के लिए अपने मैनेजर के जरिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मयंंक अग्रवाल ने दर्ज कराई शिकायत
मामले में एसपी पश्चिम त्रिपुरा किरण ने कहा कि, 'मयंक अग्रवाल एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। अब उनकी हालत स्थिर है और उनकी हालत सामान्य है। लेकिन उनके मैनेजर ने मामले की जांच के लिए एनसीसीपीएस (न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन) के तहत एक विशेष शिकायत दर्ज कराई है।'
क्या था पूरा मामला
पुलिस ने घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि, 'उनके मैनेजर ने बताया कि जब वह हवाई जहाज में बैठे थे तो उनके सामने एक थैली थी। जिसमें से उन्होंने ज्यादा नहीं, बल्कि थोड़ी सी पानी पी लिया, लेकिन अचानक उनके मुंह में जलन होने लगी और अचानक वह बात भी नहीं कर पाए और उन्हें आईएलएस अस्पताल लाया गया। उनके मुंह में सूजन और छाले हो गए थे।'
मयंक ने कर्नाटक को त्रिपुरा पर 29 रन से जीत दिलाई थी और वह रेलवे के खिलाफ अपनी टीम के अगले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए गुजरात जाने वाले थे। हालांकि, वर्तमान स्थिति में, सलामी बल्लेबाज को उचित रूप से खेल से बाहर कर दिया गया है, इसके बजाय, मयंक को आगे के इलाज के लिए बेंगलुरु ले जाया जाएगा।
राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि, 'वह (अग्रवाल) किसी भी तरह के खतरे में नहीं हैं। वह वर्तमान में अगरतला के एक अस्पताल में निगरानी में हैं, और डॉक्टरों से अपडेट मिलने के बाद हम उन्हें वापस बेंगलुरु ले जाएंगे।
मयंक अग्रवाल का क्रिकेट करियर
मयंक ने भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के कारण 2022 में उन्होंने टीम में अपनी जगह खो दी। सलामी बल्लेबाज को पिछले सीज़न से पहले पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी द्वारा भी रिलीज़ किया गया था, बाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनकी सेवाएं लीं। टीम के साथ उनका सीजन कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने दस मैचों में 270 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications