IPL 2023 फाइनल से पहले मथीशा पथिराना के परिवार से मिले MS Dhoni, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
IPL 2023: आईपीएल 2023 के फाइनल मैच से पहले चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने अपनी टीम के साथी मतीशा पथिराना के परिवार के साथ खास मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

IPL 2023, GT vs MI Qualifier-2: आईपीएल 2023 में आज क्वालीफायर-2 के लिए गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगास जो भी टीम जीतेगी उसका फाइल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुकाबला होगा। आईपीएल 2023 के फाइनल से पहले कप्तान एमएस धोनी ने अपनी टीम के साथी मतीशा पथिराना के परिवार से मुलाकात की।
पथिराना का परिवार दिग्गज कप्तान से मिलकर काफी रोमांचित नजर आया। पथिराना की बहन विशुका ने इंस्टाग्राम पर मुलाकात की कई तस्वीरें पोस्ट कीं और 'कैप्टन कूल' के लिए दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'अब हमें यकीन है कि मल्ली सुरक्षित हाथों में है, जब थला ने कहा' 'आपको मतीशा के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, वह हमेशा मेरे साथ है। ये पल मेरे सपने से भी परे थे।
दरअसल, मथीशा पथिराना को उनके एक्शन की वजह से 'जूनियर मलिंगा' के नाम से भी जाना जाता है, और इस खिलाड़ी पर महेंद्र सिंह धोनी की नजरें कई सालों से थी। गौरतलब है कि पथिराना ने आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए डेथ बॉलर के रूप में अपनी पहचान बनाई। 20 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक टी 20 टूर्नामेंट में 7.72 की इकॉनमी रेट से 11 मैचों में 17 विकेट झटके हैं। धोनी अपनी अगुवाई में इस खिलाड़ी को सीएसके के भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।
आईपीएल 2023 के फाइनल से पहले श्रीलंकाई गेंदबाज पथिराना के परिवार के साथ धोनी की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। पथिराना और धोनी के चाहने वाले इस खास पल को देख काफी खुश नजर आ रहे हैं। पथिराना को15वें सीजन में सिर्फ दो मैच खेलने को मौका मिला था, जिसमें उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए थे, लेकिन 16वें सीजन में वे सीएसके के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications