Ashes 2023: लाइव मैच के दौरान कैमरे में कैद हुई Marnus Labuschagne की घिनौनी हरकत, Video देख फैन भी हुए हैरान
Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) विश्व क्रिकेट के सबसे दिलचस्प खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके बार में एक मजेदार बात ये है कि वह मुंह में च्यूइंग गम रखे बिना शायद ही कभी मैदान पर उतरते हैं।
जहां तक उनकी बल्लेबाजी का सवाल है तो 29 वर्षीय एक पारंपरिक टेस्ट बल्लेबाज हैं जो न केवल रन बनाते है बल्कि समय-समय पर मनोरंजन भी कराते हैं, चाहे वह दुनिया के किसी भी हिस्से में क्यों न खेल रहे हों।

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे लाबुशेन ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन कुछ ऐसा कर दिया जोकि अब सोशल मीडिय पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना 45वें ओवर से पहले हुई जब लाबुशेन स्टीव स्मिथ के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान कैमरे ने उन्हें अपने दस्ताने ठीक करते समय मुंह से च्युइंग गम गिराते हुए कैद कर लिया।
लोग तब आश्चर्य में पड़ गए जब मार्नस लाबुशेन ने नीचे गिरी हुई च्युइंग को उठाया और वापस अपने मुंह में डाल लिया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 410 रन पर समेटने से पहले स्मिथ ने अपना 32वां शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 416 रनों के जवाब में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (48) और बेन डकेट (98) ने अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इंग्लैंड ने रूट और पोप का विकेट जल्द गंवा दिया। हैरी ब्रूक (45*) और बेन स्टोक्स (17*) की जोड़ी नाबाद है।
इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 138 रनों से पीछे है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications