शुभमन गिल या हैरी ब्रूक, कौन होगा अगला सुपरस्टार? मार्नस लाबुशेन ने दिया ये जवाब

ऑस्ट्रेलिया के टॉप के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने एक कम 'पॉपुलर जवाब' देकर शुभमन गिल और हैरी ब्रूक के बीच वो बल्लेबाज चुना है कि आने वाला सुपरस्टार है।

 Shubman Gill and Harry Brook

भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और 23 साल के इस क्रिकेटर को हाल ही में उनकी जबरदस्त फॉर्म के लिए एक नई पहचान मिली है। उन्होंने इस साल विभिन्न फॉर्मेट में 13 के करीब मैच खेले और पहले से ही में तीन शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं साथ ही एक अर्धशतक भी अपने नाम किया है। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 149 गेंदों पर 208 रनों की पारी खेली थी जो उनकी प्रतिभा की बानगी दिखाती है। फिर उन्होंने T20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी 63 गेंदों पर नाबाद 126 रनों की पारी खेली थी।

अगला सुपरस्टार

अगला सुपरस्टार

जाहिर है बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हर कोई उनको अगला सुपरस्टार बताएगा लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली बल्लेबाज मारनस लाबुशेन से पूछा गया तो आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बर एक स्थान पर मौजूद इस दाए हाथ के बैटर का जवाब जुदा था। उन्होंने शुभमन गिल को नजरअंदाज कर दिया और कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक दुनिया पर राज करेंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की उनके साथ बातचीत में उनसे पूछा गया कि अगला सुपरस्टार कौन होगा? शुभमन गिल या हैरी ब्रूक?

लाबुशेन का जवाब

लाबुशेन का जवाब

लाबुशेन ने इसके जवाब में कहा कि हैरी ब्रूक वो बल्लेबाज होंगे जो दुनिया पर छाएंगे। उन्होंने ब्रूक के खेलन के स्टाइल पर अपनी हैरानी भी जाहिर की और कहा कि भले ही शुभमन गिल को ना चुनना कई लोग पसंद ना करें लेकिन जवाब हैरी ब्रूक ही होगा।

वैसे लाबुशेन की बात गलत नहीं है क्योंकि शुभमन गिल की तुलना में हैरी ब्रूक ने तीनों फॉर्मेट में अपनी बैटिंग से आग लगाने की काबिलियत कहीं अधिक विश्वसनीयता से दिखाई है। गिल ओपनिंग में अच्छा करते हैं लेकिन ब्रूक ने मिडिल ऑर्डर पर तूफानी बल्लेबाजी की है। उन्होंने विदेशी दौरों पर भी बड़े शतक लगाए हैं और वह भी बहुत ज्यादा डोमिनेट करते हुए।

शुभमन गिल बनाम हैरी ब्रूक

शुभमन गिल बनाम हैरी ब्रूक

ब्रूक ने अपने खेल के अंदाज से दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वे अभी तक छह टेस्ट में 886 रन बना चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 100 के स्ट्राइक के साथ साथ बैटिंग की है और वे आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

वहीं भारत ने इंदौर टेस्ट मैच में शुभमन गिल को बड़ी उम्मीदों के साथ शामिल किया था जहां उन्होंने दोनों ही पारियों में खराब शॉट लगाते हुए अपने विकेट गवाएं लेकिन उस रैंक टर्नर पर पूरी भारतीय बैटिंग फेल हुई थी। सिर्फ चेतेश्वर पुजारा जानते थे कि रन कैसे बनाने हैं। अगर गिल को सुपरस्टार बनना है तो उनको भी पुजारा की तरह जानना होगा मुश्किल पिचों पर रन कैसे करते हैं।

Recommended Video

    WPL 2023: MI vs RCB Mid Innings, शुरुआती झटकों के बाद RCB का सम्मानजनक स्कोर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+