IPL 2024: रोहित की जगह पंड्या को क्यों बनाया गया मुंबई का कप्तान, सामने आया बड़ा सच
IPL 2024, Rohit Sharma: आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने कप्तान को बदल दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इसके बावजूद भी रोहित शर्मा साल 2024 में मुंबई की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे।
हार्दिक पंड्या को बनाया गया कप्तान
मुंबई इंडियंस के फैसले पर रोहित शर्मा के फैंस ने नाराजगी जाहिर की। मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को साल 2024 आईपीएल के लिए ट्रेड किया। इतना ही नहीं उन्होंने हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान भी घोषित कर दिया। रोहित शर्मा की मौजूदगी में साल 2024 में हार्दिक पंड्या मुंबई की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

हेड कोच मार्क बाउचर ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया गया। बाउचर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से क्रिकेट से जुड़ा फैसला था। हमने हार्दिक को एक खिलाड़ी के रूप में वापस लाने का विंडो पीरियड देखना, मेरे लिए यह एक ट्रांजैक्शन फेज है।
लोग हो रहे हैं भावुक
भारत में बहुत से लोग समझ नहीं पाते हैं लोग काफी भावुक हो जाते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि आप भावनाओं को इससे दूर ले जाते हैं। मुझे लगता है कि यह सिर्फ क्रिकेट से जुड़ा हुआ फैसला है जो लिया गया है और मुझे लगता है कि यह खिलाड़ी के रूप में रोहित के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सामने लाएगा। अब रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज टीम के लिए अपना योगदान दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications