आयरलैंड दौरे पर नहीं जाएंगे भारत के कई सीनियर खिलाड़ी, टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान?
Indian Cricket Team: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद भारतीय टीम आयरलैंड में सीरीज खेलेगी। तीन मैचों की यह सीरीज 18 अगस्त से शुरू हो रही है। कई रेगुलर खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आयरलैंड के खिलाफ कई ऐसे खिलाड़ी होंगे, जो एशिया कप की टीम में नहीं खेलेंगे।
क्रिकबज के अनुसार भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ चाहते हैं कि टीम इंडिया के खिलाड़ी एशिया कप की तैयारी के लिए लगाये गए कैम्प का हिस्सा हों। यह भी देखा जाएगा कि क्या हार्दिक पांड्या भी आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे। अगर ऐसा होता है, तो टीम को नया कप्तान मिलेगा।

हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, संजू सैमसन आदि खिलाड़ी शायद आयरलैंड दौरे पर खेलने के लिए नहीं जाएंगे। ये सभी भारतीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाले हैं और टीम इंडिया में शामिल भी हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जसप्रीत बुमराह काफी समय से नहीं खेले हैं, ऐसे में फिटनेस के लिए वह आयरलैंड दौरे पर खेलेंगे। वनडे प्रारूप में वापस आने से पहले उनकी फिटनेस का बेहतर होना जरूरी है। 2022 में बुमराह को पीठ में चोट लग गई थी। इसके बाद वह मैदान से बाहर हैं।
राहुल द्रविड़ और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य भी आयरलैंड दौरे पर बदलने वाले हैं। वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच की भूमिका में रहेंगे। लक्ष्मण साल 2022 में भी कुछ मौकों पर टीम इंडिया के हेड कोच रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से वह बतौर कोच दिखाई दे सकते हैं।
जहाँ तक कप्तान की बात है, तो ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मा दिया जा सकता है। एशियाई खेलों के लिए गायकवाड़ को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। सितम्बर में चीन में एशियाई खेल होने हैं। आयरलैंड दौरे पर भी गायकवाड़ को यह जिम्मा दिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications