'वह खेल से बड़ी नहीं हैं...,' हरमनप्रीत कौर पर भड़के मदन लाल, BCCI से की सख्त कार्रवाई की मांग

India vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान और उसके बाद मैदान पर जो कुछ हुआ उसे देखने के बाद भारत के महान तेज गेंदबाज मदन लाल ने नाराजगी व्यक्त की है। मदन लाल ने मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर के व्यवहार को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह खेल से बड़ी नहीं हैं।

दरअसल, सीरीज के निर्णायक मैच के दौरान आउट होने पर हरमनप्रीत अंपायर पर भड़क गईं। एलबीडब्ल्यू होने के बाद उन्होंने स्टंप्स पर गेंद मारी और अंपायर से बहस की क्योंकि अंपायर ने संकेत दिया था कि गेंद पहले बल्ले पर लगी है। हालांकि, मैच टाई पर समाप्त हुआ और ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच साझा की गई।

harmanpreet kaur

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान भारतीय कप्तान एक बार फिर अंपायरों पर भड़की और अंपायरिंग के कुछ फैसलों को दयनीय बताया। वह यहीं नहीं रुकीं और ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन के दौरान हरमनप्रीत ने अंपायरों को भी इसमें शामिल होने के लिए बुलाया और उन्हें बांग्लादेश टीम का हिस्सा होने का संकेत दिया। बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्तान हरमनप्रीत के एक्शन से प्रभावित नहीं हुईं और उन्होंने अपने खिलाड़ियों को सत्र से बाहर जाने के लिए कहा।

बीसीसीआई को कार्रवाई करनी चाहिए- मदन लाल
मदन लाल ने हरमनप्रीत के व्यवहार के बाद ट्वीट कर लिखा, 'बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ हरमनप्रीत का व्यवहार दयनीय था। वह खेल से बड़ी नहीं है। इससे भारतीय क्रिकेट का नाम खराब हुआ है। बीसीसीआई को बहुत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।'

ये भी पढ़ें- लाइव शो के दौरान भयानक घटना का शिकार हुए दिग्गज फुटबॉलर, अस्पताल में भर्ती, देखें Video

बांग्लादेश की कप्तान निगार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहित करते हुए कहा कि, 'यह पूरी तरह से उनकी समस्या है।' 'मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। एक खिलाड़ी के रूप में वह बेहतर शिष्टाचार दिखा सकती थी। मैं आपको नहीं बता सकती कि क्या हुआ, लेकिन वहां (फोटोग्राफ के लिए) मेरी टीम के साथ रहना सही नहीं लगा। यह सही माहौल नहीं था। इसलिए हम वापस चले गए। क्रिकेट अनुशासन और सम्मान का खेल है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+