Lungi Ngidi के लिए फरिश्ता बनी दिल्ली पुलिस! महज 11 मिनट में अस्पताल पहुंची एम्बुलेंस, VIDEO

Lungi Ngidi Hospital Video: आईपीएल 2026 में शनिवार को दिल्ली के 265 रनों के विशाल लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने महज 18.5 ओवर में हासिल कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। केएल राहुल की 152 रनों की पारी पर प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतकों ने पानी फेर दिया। पंजाब ने अपना ही 2024 (बनाम केकेआर, 262 रन) का रिकॉर्ड तोड़कर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी और सफल रन चेज़ का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है।

लुंगी एनगिडी को लेकर आई बड़ी अपडेट (Lungi Ngidi Hospital Video)

अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान सिर के बल गिरे दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि एनगिडी की हालत अब स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। गंभीर चोट के बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था।

Lungi Ngidi 1

महज 11 मिनट में अस्पताल पहुंची एम्बुलेंस

इस घटना के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के काम ने भी सबका दिल जीत लिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने वाले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को समय पर इलाज दिलाने के लिए पुलिस ने 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाया। स्टेडियम से राजिंदर नगर स्थित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तक का सफर जो सामान्यतः घंटों का समय ले सकता था, उसे एम्बुलेंस ने महज 11 मिनट में पूरा किया।

दिल्ली पुलिस की हो रही है तारीफ

पंजाब की पारी के दौरान कैच लपकने के प्रयास में लुंगी एनगिडी सिर के बल गिरे थे। उन्हें सिर और गर्दन में तेज दर्द की शिकायत थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के ACP ट्रैफिक संजय सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क किया और स्टेडियम से अस्पताल तक के रूट को पूरी तरह सिग्नल-फ्री यानी 'ग्रीन कॉरिडोर' में तब्दील करने का निर्देश दिया।

एम्बुलेंस को सुरक्षित निकालना था बड़ी चुनौती

शनिवार की शाम दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक का भारी दबाव होता है। ऐसे में एम्बुलेंस को सुरक्षित निकालना एक बड़ी चुनौती थी। ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तालमेल बिठाया और एम्बुलेंस को बिना किसी रुकावट के अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी बयान में कहा कि यह पेशेवर कार्रवाई आपात स्थिति में जान बचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बताती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+