LSG vs RR Playing 11: राजस्थान के खिलाफ मयंक यादव की होगी वापसी? ऐसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

LSG vs RR Playing 11: राजस्थान रॉयल्स (RR) मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीम रही है। यही कारण है कि वे 14 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर हैं। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम आज, 27 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने के लिए तैयार है। मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 पर एक नजर डालते हैं।

लखनऊ में होगी मयंक यादव की वापसी?
मयंक यादव ने मैच की पूर्व संध्या पर पूरे जोश में गेंदबाजी की। एलएसजी ने उनकी उपलब्धता के संबंध में कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन वह वापसी के "काफी करीब" हैं।

Mayank Yadav

यदि मयंक प्लेइंग में वापस आने के लिए तैयार है, तो एलएसजी दो में से एक रास्ता अपना सकता है- उन्हें मोहसिन खान या यश ठाकुर के स्थान पर ला सकता है। इसके अलावा खराब प्रदर्शन कर रहे देवदत्त पडिक्कल की जगह काइल मेयर्स के लिए जगह बन सकती है।

लखनऊ की संभावित प्लेइंग-11
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल/काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मैट हेनरी/मोहसिन खान, यश ठाकुर (इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव)

बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी राजस्थान
ट्रेंट बोल्ट एलएसजी के कुछ बल्लेबाजों- क्विंटन डी कॉक, आयुष बडोनी, देवदत्त पडिक्कल- को गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। इन बल्लेबाजों ने इस सीज़न में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया है। हालांकि, केएल राहुल के खिलाफ उनका अटैक कमजोर पड़ सकता है।

अश्विन महंगे रहे हैं और पिछले छह मुकाबलों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है, लेकिन अगर उन्होंने स्टोइनिस और पूरन के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा तो ये टीम के लिए अच्छा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- बिना कोई रन दिए चटकाए 7 विकेट, डेब्यूटेंट ऑफ स्पिनर Rohmalia ने टी20I में रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

राजस्थान की संभावित प्लेइंग-11:
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल (इम्पैक्ट प्लेयर: जोस बटलर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+