आवेश खान के लिए राजस्थान रॉयल्स ने छोड़ा धांसू ओपनर, जानें किस खिलाड़ी को कर दिया बाहर
Avesh Khan atraded with Devdutt Padikkal: आईपीएल के लिए नीलामी अगले महीने होने वाली है। इससे पहले टीमों में रिलीज और रिटेन की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से हलचल देखने को मिली है। लखनऊ ने ट्रेड से अपने एक खिलाड़ी की अदला-बदली की है।
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड कर आवेश खान को अपने साथ शामिल किया है। उनकी जगह देवदत्त पडीक्कल को भेजा गया है। पिछले आईपीएल में आवेश खान सफल नहीं रहे थे। वह 8 विकेट ही झटक पाए थे और काफी खर्चीले रहे थे।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार दोनों फ्रेंचाइजी ने ट्रेड के लिए काम किया है। अब बीसीसीआई इस ट्रांसफर के बारे में आधिकारिक सूचना देगी। इससे पहले रोमारियो शेफर्ड को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ से ट्रेड किया था। इसके बाद यह दूसरा ट्रेड है। अन्य टीमों की तरफ से फ़िलहाल ट्रेड कर कोई खिलाड़ी नहीं लाया गया है।
रॉयल्स के लिए पडीक्कल पिछले आईपीएल में सभी मुकाबले नहीं खेले थे। उनको 11 मैचों में खेलने का मौका मिला था। इनमें वह 261 रन कर पाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। इस तरह उनका खेल संतोषजनक नहीं कहा जा सकता।
आईपीएल टीमों के पास रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने के लिए 26 नवम्बर तक का समय है। इस दौरान वे अपने खिलाड़ियों को लेकर रणनीति बना सकते हैं। अगले महीने दुबई में आईपीएल का ऑक्शन होना है। उस समय पैसों की बारिश देखने को मिलने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications