IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल और टीम की पूरी जानकारी, जानिए कब होगा पहला मैच
LSG Scehdule and Squad for IPL 2024: आईपीएल में इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के ऊपर नजरें रहने वाली है। इस टीम में पिछले दो सीजन में प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है। पहले मैच में लखनऊ का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है।
सीजन शुरू होने से पहले टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि केएल राहुल टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होकर बाहर हो गए थे। एनसीए में ठीक होने के बाद अब राहुल वापस जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।

आईपीएल में पहले चरण के शेड्यूल में लखनऊ सुपर जायंट्स को चार मुकाबले खेलने को मिलेंगे। दो मुकाबले घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे और दो मैच बाहर होंगे। 30 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ का मुकाबला होगा। इससे पहले जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 मार्च को मुकाबला खेला जाएगा।
लखनऊ की टीम अपने तीसरे मुकाबले के लिए बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मैच बेंगलुरु में ही खेला जाएगा और 2 अप्रैल के दिन होगा। चौथा मैच फिर से लखनऊ के घरेलू स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सामने गुजरात टाइटंस होगी और 7 अप्रैल का दिन होगा।
आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स, 24 मार्च, जयपुर
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी, 2 अप्रैल, बेंगलुरु
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस, 7 अप्रैल, लखनऊ
गुजरात टाइटंस की टीम
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमार जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के। गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम। सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद अरशद खान।












Click it and Unblock the Notifications