LSG vs PBKS: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाज काटेंगे गदर? इकाना स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

LSG vs PBKS Pitch and Weather: आईपीएल का 13वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन लखनऊ की टीम का यह पहला घरेलू मैच है। इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबले लखनऊ से बाहर ही खेले गए थे। एक मैच में जीत भी मिली।

पंजाब किंग्स का इस सीजन यह दूसरा मुकाबला है। पंजाब की टीम ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को पराजित कर दिया था। अब दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए पंजाब की टीम अंकों को दो से चार करने का पूरा प्रयास करेगी। हालांकि काम उतना आसान नहीं होगा।

lsg vs pbks

लखनऊ सुपर जायंट्स में आने के बाद ऋषभ पंत पहली बार घरेलू स्टेडियम में खेलने वाले हैं और उनकी कप्तानी में घर में लखनऊ का यह पहला ही मुकाबला होगा। ऐसे में उनके साथ दर्शकों का समर्थन भी अलग ही लेवल वाला होगा। सामने टाइटल विनर कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, जो पिछली बार केकेआर में थे।

LSG vs PBKS Pitch Report

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को लेकर यही कहा जा सकता है कि वहां बैटिंग करना आसान कार्य नहीं है। स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर बल्लेबाजों को ख़ासा परेशानी का सामना करना पड़ता है। बल्लेबाज सेट होने पर ही यहाँ कुछ कर सकते हैं। यहाँ 200 का स्कोर कभी चेज नहीं हुआ और पहली पारी का औसतन स्कोर 165 है। देखा जाए, तो गेंदबाजों को सबसे ज्यादा मदद इसी पिच पर होती है।

LSG vs PBKS Weather

मौसम को लेकर चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में गर्म रहने वाला मौसम शाम होने तक ठीक हो जाएगा और ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है। दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिलेगा और यह बड़ी बात है।

LSG vs PBKS Head-to-Head

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं और लखनऊ का पलड़ा यहाँ भारी रहा है। इन चार मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 बार जीत दर्ज की है। पंजाब किंग्स को महज एक ही मैच में जीत हासिल करने का मौका मिला है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+