IPL 2024: "मैच हारकर बकवास दोहराते रहो," मुंबई की हार के बाद पांड्या पर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का तीखा वार

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन कुछ भी सही घटित नहीं हो रहा है। मुंबई इंडियंस को पांच बार इस सीजन हार का सामना करना पड़ा है और कप्तान हार्दिक पांड्या की आलोचना हो रही है।

यह भी देखने को मिला है कि हार के बाद हार्दिक पांड्या और अन्य कप्तान स्पष्ट बात नहीं करते और हार के कारणों को लेकर कोई भी बयान देकर निकल जाते हैं। फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स इसे ठीक नहीं मानते। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के बाद एक तीखा बयान आया है।

hardik pandya

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेल स्टेन ने हार्दिक पांड्या सहित अन्य सभी कप्तानों को एक नसीहत दी है और उन्होंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपनी बात रखी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

डेल स्टेन ने लिखा कि मैं वास्तव में उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब खिलाड़ी ईमानदारी से अपने मन की बात कह सकें। हमने खुद को और अपने दिमाग को साधारण और सुरक्षित बात कहने में मूर्ख बना लिया है। अगला गेम हार गए, मुस्कुराए और फिर उसी बकवास को दोहराया दिया।

स्टेन ने यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में दी है, जब मुंबई को नियमित हार का सामना करना पड़ा है।पांड्या ने हार के बाद कहा था कि सब अपनी भूमिका जानते हैं इसलिए खिलाड़ियों के पास जाकर बात करने का मतलब नहीं है। हमें इस मैच में गलतियों से सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा।

स्टेन ने भी इन शब्दों को ही शायद पकड़ा होगा। हर कप्तान मैच हारने के बाद कुछ इसी तरह की बात कहता है। पांड्या ने तो चेन्नई के खिलाफ मैच हारने के बाद यहाँ तक कहा था कि एक खिलाड़ी (धोनी) विकेट के पीछे से हमें हरा गया। पांड्या को धोनी ने अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े थे, उसकी बात नहीं की गई।

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम बन सकती है। रॉयल्स ने इस सीजन अब तक कुल 7 मैचों में जीत दर्ज करते हुए 14 अंक हासिल किये हैं और अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+