PAK vs BAN: गजब बेइज्जती है यार, 26 पर 6 विकेट गंवाकर भी बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पीटा, इस बल्लेबाज का शतक
PAK vs BAN Test: रावलपिंडी टेस्ट मैच में कल तक बांग्लादेश के ऊपर हावी नज़र आ रही पाकिस्तानी टीम आज फिसड्डी साबित हो गई और मेहमान टीम ने हैरान करने वाला प्रदर्शन कर दिया। मुकाबले में पहली पारी के आधार पर भारी लीड की तरफ जा रही पाक टीम को दो खिलाड़ियों ने बेइज्जत कर दिया।
लिटन दास और मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए बांग्लादेश को एक बहुत ही मुश्किल दौर से निकालकर ले गए। यह एक ऐसा प्रदर्शन था जिसने दोनों ही प्लेयर्स को हीरो बना दिया। मेहदी हसन मिराज ने पहली पारी में 5 विकेट भी झटके थे।

पहली पारी में बैटिंग करते हुए पाक टीम ने 274 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी में उनके गेंदबाजों ने नई गेंद से धमाका कर बांग्लादेश को पीछे धकेल दिया लेकिन तीसरे दिन के खेल में कुछ और ही होना था। बांग्लादेश की टीम ने अपने सभी बड़े विकेट गंवा दिए थे। स्कोर भी 6 विकेट पर 26 रन था लेकिन यहाँ से मुकाबला बिलकुल पलट गया और पाकिस्तान का सपना भी टूट गया।
लिटन दास और मेहदी हसन मिराज ने क्रीज का कोना पकड़कर बैटिंग की और पाक गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। बड़ी लीड की तरफ जा रही पाकिस्तानी टीम मुश्किल से बांग्लादेश को 262 पर रोक पाई। लिटन दास ने धांसू बैटिंग करते हुए शतक जड़ दिया और पाक के फील्डरों को दौड़ाए रखा।
लिटन दास और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी कर पाकिस्तान की कमर की तोड़ दी। इससे उनके लिए सीरीज बचाना मुश्किल हो गया है। चौथे दिन का खेल अहम रहेगा। लिटन दास ने 138 और मेहदी हसन मिराज ने 38 रनों की पारी खेल बांग्लादेश को पाक के करीब पहुंचा दिया। पाकिस्तान को 12 रनों की लीड मिली। पहली पारी में खुर्रम शहजाद ने कुल 6 विकेट झटके।
बड़ी लीड लेने का सपना टूटन के बाद पाक टीम दूसरी पारी में बैटिंग करने के लिए आई लेकिन प्रदर्शन खराब रहा और शुरुआती झटके भी लगे। दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 2 विकेट पर 9 रनों का स्कोर बनाया। अब स्थिति खराब है और चौथे दिन के खेल में कुछ भी हो सकता है। बांग्लादेश टीम एक बार फिर से मैच जीतने के इरादे से आक्रामक रहेगी। पाक के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है।












Click it and Unblock the Notifications