RCB में शामिल होते ही खतरनाक फॉर्म में आया ये खिलाड़ी, 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, ऑक्शन में मिले 8.75 करोड़
Liam Livingstone fastest fifty: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन अब आईपीएल में नई टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। लिविंगस्टोन की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए आरसीबी ने उन पर इतना बड़ा दांव लगाया है। लिविंगस्टोन आरसीबी के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
T10 लीग में खेला गया बेहतरीन मैच
25 नवंबर को अबू धाबी में खेली जा रही T10 लीग में बांग्ला टाइगर्स और दिल्ली बुल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली बुल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 123 रन बनाए। दिल्ली की टीम के लिए जेम्स विंस ने 27 रन बनाए, जबकि निखिल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 गेंदों में 47 रन बनाए।

लियाम लिविंगस्टोन ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
इस मैच में बांग्ला टाइगर्स की टीम ने एक रोमांचक वापसी की। 6.4 ओवरों में 65 रन बनाकर 2 विकेट गंवाने के बाद उन्हें जीत के लिए 20 गेंदों में 59 रन की आवश्यकता थी। यहां से इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 15 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को दो गेंदों शेष रहते जीत दिलाई।
लिविंगस्टोन ने कर दी चौके-छक्कों की बारिश
इस दौरान लिविंगस्टोन ने 3 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए, जिनकी मदद से टाइगर्स ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। उनकी इस तूफानी पारी ने मैच का रुख पलट दिया और टीम को एक धमाकेदार जीत दिला दी। आईपीएल 2024 की नीलामी में कई टीमों ने उन पर दांव लगाया, लेकिन अंत में आरसीबी ने बाजी मार ली।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद ने लिविंगस्टोन के लिए बोली लगाई। SRH ने 3.80 करोड़ तक अपनी बोली बढ़ाई, जिसके बाद उन्होंने उसे छोड़ दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने भी 6.50 करोड़ तक बोली लगाने के बाद आगे नहीं बढ़ने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications