Legends League 2023 का आगाज आज से, जानें शेड्यूल, फॉर्मेट, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Legends League Cricket 2023 Full schedule: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे।

Legends League 2023

Legends League Cricket 2023 Full schedule: कतर की राजधानी दोहा में क्रिकेट के दिग्गज एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है। शुक्रवार 10 मार्च से लीजेंड्स लीग 2023 सीजन का आगाज होने जा रहा है। पहले मुकाबले में इंडिया महाराजा का सामना एशिया लॉयन के साथ होना है। इन दोनों ही टीम में पूर्व स्टार क्रिकेटरों की फौज मौजूद है। इंडिया महाराजा और एशिया लॉयन दोनों की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने की होगी।

गंभीर के सामने होंगे शाहिद अफरीदी

गंभीर के सामने होंगे शाहिद अफरीदी

भारतीय महाराजा की कप्तानी गौतम गंभीर करने वाले हैं। जबकि शाहिद अफरीदी एशिया लॉयन के कप्तान बनाए गए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच एक कांटेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। लीजेंड्स लीग 2023 सीजन के सभी मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीजन लीग में कुल आठ मैच खेले जाएंगे। लीग चरण के छह मैचों के बाद 18 मार्च को एलिमिनेटर और 20 मार्च को फाइनल होगा।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच

यहां देख सकते हैं लाइव मैच

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर किया जाएगा। फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए मैच का आनंद उठा सकते हैं। वहीं डिज्नी+हॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इन सभी मैचों का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से किया जाएगा।

लीजेंड्स लीग 2023 सीजन के लिए ऐसी है सभी टीमें

लीजेंड्स लीग 2023 सीजन के लिए ऐसी है सभी टीमें

इंडिया महाराजा की टीम- गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, इरफान पठान, युसूफ पठान, मोहम्मद कैफ, एस. श्रीसंत, अशोक डिंडी, प्रज्ञान ओझा, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, परविंदर अवाना, मनविंदर बिस्ला, रितेंदर सिंह सोढ़ी, प्रवीण कुमार, प्रवीण तांबे, स्टुअर्ट बिन्नी।

एशिया लॉयन टीम-असगर अफगान, तिलकरत्ने दिलशान, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद हफीज, दिलहारा फर्नाडो, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, उपुल थरंगा, पारस खडगा, तिसारा परेरा, अब्दुल रज्जाक, इसुरू उदाना, मोहम्मद आमिर, नवरोज मंगल, सौहल तनवीर, दिमन घोष।

वर्ल्ड जॉएंट्स की टीम-ब्रेट ली, मोर्नी निको वॉन विक, क्रिस गेल, शेन वॉटसन, रॉस टेलर, रिकार्डों पॉवेल, मोंटी पनेसर, केविन ओ ब्रॉयन, टिन बेस्ट, दिनेश रामदीन, जैक कैलिल, हाशिम अमला, ऑरोन फिंच, क्रिस्टोफर मोफू, लेंडल सिमंस, पॉल कॉलिंगवुड।

लीजेंड्स लीग 2023 सीजन का शेड्यूल

लीजेंड्स लीग 2023 सीजन का शेड्यूल

10 मार्च 2023 को लीजेंड्स लीग 2023 सीजन के पहले मैच में इंडिया महाराजा का सामना एशिया लॉयन के साथ होना है। जानिए बाकी टीमों के मुकाबले कब और किसके साथ है....

11 मार्च 2023- इंडिया महाराजा बनाम वर्ल्ड जॉइंट्स
13 मार्च 2023- वर्ल्ड जॉइंट्स बनाम एशिया लॉयन
14 मार्च 2023- इंडिया महाराजा बनाम एशिया लॉयन
15 मार्च 2023- वर्ल्ड जॉइंट्स बनाम इंडिया महाराजा
16 मार्च 2023- वर्ल्ड जॉइंट्स बनाम एशिया लॉयन
18 मार्च 2023- दूसरे नंबर की टीम बनाम तीसरे नंबर की टीम (एलिमिनेटर)
20 मार्च 2023- फाइनल- पहले नंबर की टीम बनाम एलिमिनेटर की विनर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+