2007 टी20 विश्व कप के इस हीरो ने दिया कोहली का साथ, कहा- उन्हें ज्ञान की जरूरत नहीं, वो महान बल्लेबाज हैं

नई दिल्ली, जुलाई 27। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि विराट लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। इस संघर्ष भरे समय में विराट कोहली को अभी तक कई पूर्व खिलाड़ियों का समर्थन मिल चुका है। हालांकि कई खिलाड़ियों ने तो उन्हें टीम से बाहर करने तक की बात कही है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने विराट कोहली का सपोर्ट किया है। रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि विराट को इस समय अकेला छोड़ देना चाहिए, वो जैसा खेलना चाहते हैं, उन्हें वैसा है खेलने देना चाहिए।

Virat Kohli

वो खुद अपना फॉर्म हासिल कर सकते हैं- उथप्पा

रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि विराट कोहली एक महान बल्लेबाज हैं, उन्हें किसी की भी मदद की जरूरत नहीं है, वो अपने आप ही अपना फॉर्म हासिल कर सकते हैं। उथप्पा ने कहा है कि विराट जब अच्छे फॉर्म में थे तो उस वक्त वो मजे से शतक बना रहे थे और अभी भी वो उसी तरह अपना फॉर्म हासिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली के बल्ले से 2019 के बाद से कोई शतक नहीं आया है।

रॉबिन उथप्पा ने कहा है, "जब विराट कोहली रन बना रहे थे और शतक पर शतक बना रहे थे तो उस वक्त किसी ने यह नहीं कहा था कि उन्हें इस तरह या उस तरह खेलना चाहिए। अब मुझे नहीं लगता कि हमें विराट को यह बताने का कोई अधिकारी है कि उन्हें कैसे खेलना है। उन्होंने अपनी क्षमताओं की बदौलत ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक बनाए हैं।" रॉबिन उथप्पा ने कहा कि हमें विराट को इस वक्त अकेले छोड़ देना चाहिए, वो जानते हैं कि उन्हें कैसे फॉर्म में लौटना है।

रॉबिन उथप्पा ने कोहली को मिल रहे ब्रेक को लेकर कहा कि हमारे पास उनकी स्थिति या खेल जीतने की उनकी क्षमता पर सवाल उठाने का न तो अधिकार है और न ही कोई आधार है। वह (कोहली) मैच विजेता हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+