Ind vs Pak: आखिरी बार वनडे में कब भिड़ी थी भारत-पाकिस्तान की टीमें, किसने जीता था मैच,जानें पूरी डिटेल्स
asia cup 2023, india vs pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। लंबे समय बाद ये दोनों टीमें वनडे में आपस में भिड़ने वाली है। ऐसे में फैंस इस मैच को लेकर काफी एक्साइटेड है। आखिरी बार भारतीय टीम साल 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में वनडे मैच खेला था। उस मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने में सफल रही थी।
मैनचेस्टर में हुआ था मुकाबला: साल 2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए कहा था। भारत की ओर से उस समय केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करने आई थी। दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाने का काम किया था।

रोहित ने जड़ा था शतक: पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ने का कारनामा किया था। रोहित शर्मा ने 113 गेंदों में ताबड़तोड़ 140 रन बनाने का काम किया था। दूसरी तरफ केएल राहुल ने भी 78 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए थे। राहुल और रोहित की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी निभाई थी।
कोहली ने बनाए थे 77 रन: उस समय भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे। नंबर तीन पर आकर विराट कोहली ने 65 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 77 रन बनाए थे। इन तीनों ही बल्लेबाजों की दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 336 रन बनाए थे। जिसके जवाब में 212 रन ही बना सकी। भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से मैच जीत लिया था। भारत एक बार फिर पाकिस्तान को पटखनी देने की कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications