श्रीलंका ने टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, आयरलैंड की शर्मनाक हार
श्रीलंकाई टीम के लिए पहली पारी में चार बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली। पहला मैच जीतकर मेजबान टीम ने बढ़त हासिल कर ली है।

SL vs IRE 1st Test: श्रीलंका की टीम ने घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड को बुरी तरह हरा दिया। श्रीलंका ने एक पारी और 280 रनों के अंतर से आयरलैंड को हरा दिया और सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। तीन दिन में मैच समाप्त हो गया। अभी सीरीज में एक मुकाबला और होना है। श्रीलंका की यह सबसे बड़ी टेस्ट जीत है।
श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 591 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद पारी घोषित कर दी थी। श्रीलंका के लिए चार बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली। करुणारत्ने की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये गए। उन्होंने 179 रनों की पारी खेली।
पहली पारी के दौरान श्रीलंकाई टीम के लिए करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, चाँडीमल, समरविक्रमा आदि बल्लेबाजों ने शतक जमाए। आयरलैंड की टीम के लिए कर्टिस कैम्फर ने 2 विकेट झटके। श्रीलंकाई टीम ने जमकर बल्लेबाजी करने के बाद पहली पारी घोषित कर दी।
जवाब में पहली पारी के दौरान खेलते हुए आयरलैंड की टीम बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही। उनका एक भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं जमा पाया। लॉर्कन टकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। टकर के बल्ले से 45 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा जेम्स मैकलम ने 35 रन बनाए और टीम 143 पर सिमट गई।
श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज प्रभात जयसूर्या थे। उन्होंने पहली पारी में 7 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा विश्वा फर्नान्डो ने भी 2 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद श्रीलंका ने फॉलोऑन देते हुए आयरलैंड को फिर से बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
फॉलोऑन खेलते हुए आयरलैंड की टीम एक बार फिर से बल्लेबाजी में फ्लॉप हो गई। दूसरी पारी में 168 पर आउट होकर आयरलैंड एक पारी और 280 रनों से हार गई। हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाये। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट झटके। रमेश मेंडिस ने 4 विकेट झटके। विश्वा फर्नान्डो को 2 विकेट मिले।
श्रीलंका ने टेस्ट जीवन में इतनी बड़ी जीत कभी दर्ज नहीं की थी। श्रीलंका ने इतिहास रचते हुए एक नया अध्याय टेस्ट क्रिकेट में जोड़ दिया। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने मुकाबले में 10 विकेट अपने नाम किये। वह प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए।












Click it and Unblock the Notifications