IPL 2022 में दिल्ली के लिये कौन से दो खिलाड़ी बनेंगे मैच विनर, आगरकर ने बताया प्लेयर्स का नाम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो गया है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को मात देकर जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स की फ्रैंचाइजी ने पिछले 3 सीजन से चली आ रही अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखा और टाटा आईपीएल 2022 में भी जीत से शुरुआत की। जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की नजर 2 अप्रैल 2022 को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाईटन्स के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मैच पर होगी, जिसमें कप्तान ऋषभ पंत जीत की लय को बरकरार रखने की ओर देखेंगे।

IPL 2022

शनिवार को खेले जाने वाले इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सहायक कोच अजीत अगरकर ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए उनके सवालों का जवाब दिया और बताया कि इस सीजन कौन से दो खिलाड़ी उनकी टीम की जीत की लय को बरकरार रखने में अहम भूमिका निभायेंगे।

और पढ़ें: 19वें ओवर में सीएसके के हाथ से निकला मैच, IPL 2022 का सबसे तेज पचासा जड़ लुईस ने लखनऊ को जिताया मैच

मुश्किल परिस्थित में जीत हासिल करने से आता है विश्वास

मुश्किल परिस्थित में जीत हासिल करने से आता है विश्वास

शुक्रवार को एक वर्चुअल प्रेस सम्मेलन के दौरान अगले मैच के बारे में बात करते हुए दिल्ली कैपिटलस के असिस्टेन्ट कोच अजीत अगरकर ने कहा, ''गुजरात टाईटन्स ने आखरी ओवर में लखनऊ सुपर जायन्ट्स के साथ गेम जीत लिया। वे मुश्किल स्थिति में थे, ठीक वैसे ही जैसे मुंबई इंडियन्स के साथ हमारी स्थिति थी। लेकिन जब आप मुश्किल स्थिति में जीत हासिल करते हैं तो आपको हमेशा आत्मविश्वास आता है।''

दिल्ली के लिये अहम साबित होगी इन प्लेयर्स की फॉर्म

दिल्ली के लिये अहम साबित होगी इन प्लेयर्स की फॉर्म

मुंबई इंडियन्स के साथ आखरी मैच में ललित यादव और अक्षर पटेल की साझेदारी के बारे में बात करते हुए भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने कहा, ''हम जानते हैं कि हमारी बल्लेबाजी बहुत अच्छी है लेकिन अभी कुछ खिलाड़ी हमारे साथ नहीं हैं, जो जल्द ही हमारी टीम में शामिल हो जाएंगे। यह देखकर अच्छा लगा कि ललित यादव और अक्षर पटेल ने मुंबई इंडियन्स का बखूबी सामना किया। उनके परफोर्मेन्स से हमारा उत्साह बढ़ गया है।''

कुलदीप यादव की गेंदबाजी से खुश हैं मैनेजमेंट

कुलदीप यादव की गेंदबाजी से खुश हैं मैनेजमेंट

अगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स के रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव पर विचार व्यक्त किया, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 3/18 का स्कोर बनाया। असिस्टेन्ट कोच ने कहा, ''कुलदीप पिछले सालों के दौरान बेहतरीन गेंदबाज़ रहे हैं। उनकी बॉलिंग से मैं बेहद खुश हूं, वे विकेट लेने में माहिर हैं, हमें उम्मीद है कि वे इसमें बहुत अच्छा परफोर्मेन्स देंगे। आप सिर्फ 11 खिलाड़ियों के सथ आईपीएल नहीं खेल सकते, इसलिए जितने ज़्यादा खिलाड़ी आपके पास होंगे, उतना ही टीम के लिए अच्छा होगा।''

रिकी पोंटिंग ने तैयार किया है पॉजिटिव वातावरण

रिकी पोंटिंग ने तैयार किया है पॉजिटिव वातावरण

अंत में टीम के साथ अपने अब तक के अनुभव के बारे में बताते हुए अगरकर ने हेड कोच रिकी पोंटिंग द्वारा बनाएगए सकारात्मक वातावरण की तारीफ़ की। ''टीम में शामिल होना शानदार अनुभव है। रिकी पोंटिंग, जेम्स होप्स और प्रवीण आमरे कुछसमय से यहां हैं, मेरे जैसे नए लोगों को उनसे सीखने का मौका मिल रहा है। पिछले कुछ सालों के दौरान एक चीज़ हमेशा से दिल्ली कैपिटल्स के लिए फायदेमंद रही है, वो है यहां का सकारात्मक माहौल, जिसके परिणाम मैदान में साफ दिखाई देते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+