कोहली ने दोस्त डीविलियर्स को लिखा दिल छूने वाला लेटर, मिस्टर 360 को किया गया है ICC हॉल ऑफ़ में शामिल
आईसीसी ने हॉल ऑफ़ फेम में तीन प्लेयर्स को शामिल किया है। उनमें भारतीय टीम से एक महिला भी है। दक्षिण अफ्रीका के धांसू क्रिकेटर एबी डीविलियर्स के अलावा इंग्लैंड से एलिस्टेयर कुक को हॉल फेम में शामिल किया है। भारत की नीतू डेविड भी लिस्ट में शामिल है।
लम्बे समय तक डीविलियर्स ने आरसीबी के लिए आईपीएल में प्रतिनिधित्व किया है। उनकी विराट कोहली से काफी अच्छी दोस्ती है। इस अवसर पर विराट कोहली ने एबी के लिए एक लेटर लिखा है। उन्होंने अपने खास मित्र के लिए भावनाओं से भरी बातें कही है।

कोहली ने लिखा कि आप आईसीसी हॉल ऑफ़ फेम में प्रवेश कर रहे हो, इसलिए ये शब्द आपके लिए लिखना सम्मान की बात है। हॉल ऑफ़ फेम खेल पर आपके प्रभाव का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए आप इस जगह के लिए पूरी तरह से हकदार हैं। मैंने जिन प्लेयर्स के साथ खेला है, उनमें आप सबसे प्रतिभाशाली और एक नम्बर खिलाड़ी हैं। आपका भरोसा अपनी क्षमता में रहा है, मेरे लिए यह सबसे खास बात है।
कोहली ने साल 2016 के एक मैच का उदाहरण दिया और कहा कि कोलकाता में हम आरसीबी के लिए बैटिंग कर रहे थे, शाकिब अल हसन, मोर्ने मोर्कल, रसेल और सुनील नारेन का सामना कर रहे थे। स्कोर करीबन 70 था तब आप आए थे और हम 184 का पीछा कर रहे थे। नारेन गेंदबाजी कर रहे थे। कुछ गेंद मिस होने पर टाइमआउट में आपने कहा कि मुझे गेंद समझ नहीं आ रही है। मुझे लगा मेरे साथ भी ऐसा है। तब मैंने आपसे कहा कि मुझे स्ट्राइक देना कुछ बड़े शॉट लगाने का प्रयास करता हूँ।
कोहली ने कहा कि मैं अगले ओवर में इंतजार कर रहा था कि नारेन के ओवर में आप स्ट्राइक देंगे लेकिन आपने स्लॉग स्वीप से 94 मीटर का छक्का जमा दिया था। मुझे पता नहीं उस टाइमआउट में आपके अंदर क्या भरोसा आया कि मैं यह कर सकता हूँ। मैंने उस समय आपको यही कहा था कि आप असाधारण हो।
अगर मेरे साथ ऐसा होता, तो मैं स्ट्राइक बदलकर निकल जाता लेकिन आपने बिना देखे छक्का जमा दिया, यही आपका एक सारांश है। इसके बाद कोहली ने साल 2015 के दिल्ली टेस्ट का जिक्र भी किया। जिसमें डीविलियर्स ने 297 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 43 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने टेस्ट ड्रॉ कराने के लिए ऐसा किया था। इन सभी बातों के बारे में लिखते हुए कोहली ने अपने दोस्त को हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्ति की और बधाई भी दी।












Click it and Unblock the Notifications