100वां टेस्ट : कोहली को मिलेगा खास तोहफा, बुमराह बोले- इससे बेहतर कोई उपहार नहीं हो सकता
नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाजी स्टार विराट कोहली अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारतीय टीम 4 मार्च से दो मैचों के लिए भिड़ेगा, जिसका पहला मैच मोहाली में होगा। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी तो उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे। तेज गेंदबाज बुमराह ने अपने पूर्व कप्तान कोहली की प्रशंसा की और कोहली ने जिस कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ क्रिकेट खेला है, उसको लेकर भी राय दी। साथ ही बताया कि वे उन्हें उनके 100वें टेस्ट पर क्या उपहार देना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन वॉर में फंसा था केविन पीटरसन का परिवार, इस देश में जाकर हुए सुरक्षित

100 टेस्ट खेलना एक महान अवसर
बुमराह ने एनडीटीवी के हवाले से पहले टेस्ट से पहले एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह हमेशा एक खिलाड़ी के लिए एक खास उपलब्धि होती है। आप जानते हैं कि यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण का नतीजा है। देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना एक महान अवसर है और उन्होंने भारतीय टीम की सफलता में बहुत योगदान दिया है। भविष्य में भी कोहली बहुत अधिक योगदान देंगे। यह कोहली की कामयाबी में और पंख है। मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।"

इससे बेहतर कोई उपहार नहीं हो सकता
इसके अलावा जब उनसे सवाल किया गया कि कोहली के लिए उनके पास क्या विशेष उपहार होने वाला है तो उन्होंने कहा कि देश के लिए मैच जीतने से बेहतर कोई उपहार नहीं हो सकता। बुमराह ने कहा, ''अगर भारतीय टीम जीत दर्ज करती है तो फिर इससे बेहतर कोई उपहार नहीं हो सकता। कोहली एक क्रिकेटर के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देना पसंद करते हैं।'' स्टेडिमय में भीड़ अधिक नहीं रहने पर उन्होंने कहा, "देखिए, अभी हमारे दिमाग में एक लक्ष्य है, जहां हम उस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसे हम नियंत्रित कर सकते हैं। अगर भीड़ आती है, तो यह हमारी ऊर्जा अधिक बढ़ाने के लिए अच्छा है, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिसे हम नियंत्रित नहीं कर सकते, हमारे पास उसके बारे में कोई शक्ति नहीं है, हम नियम तय नहीं करते हैं।
हालांकि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने फैसला किया है कि यह मैच दर्शकों की मौजूदगी में ही खेला जाएगा। स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शकों की ही अनुमति होगी। बीसीसीआई की तरफ से इसकी पुष्टि भी की गई है।

2011 में किया था डेब्यू
बता दें कि दिल्ली के बल्लेबाज कोहली ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने तब से खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए 99 मैच खेले हैं। कोहली भी अपने 100वें टेस्ट में 8000 टेस्ट रन पूरे करने के इरादे से उतरें। उन्होंने पहले 2014 से 2022 तक भारतीय टेस्ट टीम का नेतृत्व किया है, जबकि बुमराह ने 2018 में पूर्व कप्तान के तहत टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications