दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किस भारतीय खिलाड़ी के नाम हैं सर्वाधिक टेस्ट शतक, नंबर-1 पर आज भी पूर्व दिग्गज का जलवा
South Africa vs India, 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल ने कमाल का प्रदर्शन किया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना आठवां टेस्ट शतक लगाकर बता दिया कि अभी उनमें कितना क्रिकेट बाकी है। आइए इस मौके पर जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका में किस भारतीय बल्लेबाज के नाम सर्वाधिक टेस्ट शतक का रिकॉर्ड है।
इस लिस्ट में सबसे ताजा नाम केएल राहुल का है, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा दौरे पर चल रहे टेस्ट मैच में शतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपने दो टेस्ट शतक पूरे कर लिए हैं।

इस लिस्ट में नंबर दो पर विराट कोहली का नाम शामिल है। सर्वाधिक 50 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर दो टेस्ट शतक लगाए हैं, जिनमें से एक 2018 में सेंचुरियन मैदान पर आया था।
शतक के मामले में सबसे आगे सचिन तेंदुलकर
सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर है। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान दक्षिण अफ्रीका में कुल 5 टेस्ट शतक लगाए थे और इसलिए शतकों की इस लिस्ट में भी सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं।
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक:
- सचिन तेंदुलकर- 5
- विराट कोहली- 2
- केएल राहुल - 2*
सचिन ने ट्वीट कर की केएल राहुल की तारीफ
हालांकि, सेंचुरियन के मैदान पर केएल राहुल द्वारा लगाया गया यह शतक सचिन तेंदुलकर को भी काफी पसंद आया। सचिन ने ट्वीट कर केएल राहुल की तारीफ की और लिखा, ''केएल राहुल ने बहुत अच्छा खेला, जिस बात ने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया वह थी उनकी सोच की स्पष्टता। उनका फुटवर्क सटीक और आत्मविश्वासपूर्ण लग रहा था और ऐसा तब होता है जब बल्लेबाज सही सोच रहा हो। यह शतक इस टेस्ट के लिहाज से अहम है।'












Click it and Unblock the Notifications