IND vs AUS: कौन करेगा पर्थ टेस्ट में भारत के लिए ओपन? मैच से 3 दिन पहले हुआ खुलासा, गिल को भी किया रिप्लेस
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाजों के बारे में पता चल गया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम इंडिया को किसी अन्य ओपनर के साथ मैदान पर उतरना पड़ेगा।
टीम इंडिया के दोनों ओपनरों की जानकारी सामने आ रही है। वनइंडिया की सहयोगी वेबसाईट मायखेल से सूत्रों ने कहा है कि केएल राहुल बतौर ओपनर मैदान पर उतरेंगे। इसके अलावा यह भी बताया गया कि चोटिल शुभमन गिल की जगह कौन तीसरे नम्बर पर खेलेगा।

भारत ए के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल गिल की जगह देवदत्त पडीक्कल को टीम में शामिल किया जा सकता है। वह भारत ए के साथ ऑस्ट्रेलिया गए थे और उनको गिल की चोट के बाद वहां टीम के साथ रुकने के लिए कहा गया है। इससे टीम इंडिया की समस्या कुछ हद तक सुलझती दिखाई दे रही है।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी रन बनाने वाले अभिमन्यू ईश्वरन को इस बार मौका नहीं मिलेगा। उनको इंतजार करना पड़ेगा। उनकी जगह टीम में नहीं बन रही। केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है और इसी वझ से रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपन करने का मौका उनको मिलेगा।
इसके अलावा टीम मैनेजमेंट ध्रुव जुरेल और नितीश रेड्डी के साथ जाना चाहता है। इस कंडीशन में सरफराज खान का नम्बर भी बेंच पर आएगा। उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी। सरफराज के लिए यह थोड़ा हैरानी वाला फैसला हो सकता है लेकिन पिच और कंडीशंस में देखकर फैसला लेना होता है। पर्थ टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया में हरी पिच बनाई गई है। गेंदबाजों को मदद प्रदान करने वाली पिच पर बल्लेबाजों के लिए काम आसान नहीं होने वाला है। दोनों टीमों के बल्लेबाजों पर यह बात लागू होती है।












Click it and Unblock the Notifications