IND vs ENG: पांचवें टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, एक खिलाड़ी किया बाहर और दिग्गज की वापसी
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में भारतीय टीम पांचवां टेस्ट मैच खेलने वाली है। टीम इंडिया में एक खिलाड़ी की वापसी हुई है। रांची टेस्ट में आराम करने वाले जसप्रीत बुमराह टीम में वापस आ गए हैं। वह अंतिम टेस्ट मुकाबले में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।
बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के उद्देश्य से आराम देने का फैसला लिया गया था और वह रांची में नहीं खेले थे। टीम इंडिया ने रांची टेस्ट में जीत दर्ज करते हुए सीरीज आने नाम कर ली थी। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में फ़िलहाल 3-1 की विजयी बढ़त के साथ आगे है।

क्वाड्रिसेप्स की चोट से बाहर चल रहे केएल राहुल धर्मशाला टेस्ट मैच के लिए फिट नहीं हो पाए हैं। राहुल हैदराबाद टेस्ट मैच के बाद से ही बाहर चल रहे हैं। पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाने वाले केएल राहुल अब अंतिम टेस्ट मुकाबले स भी बाहर हो गए हैं। इसका अर्थ है कि टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों के साथ फिर से मैदान पर होगी।
इस बीच वॉशिंगटन सुंदर को 2 मार्च से मुंबई के खिलाफ तमिलनाडु के रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में खेलने के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है। अगर जरूरत पड़ी, तो सुंदर घरेलू मैच पूरा होने के बाद धर्मशाला में टेस्ट टीम में शामिल हो जाएंगे।
पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications