केएल राहुल की अथिया शेट्टी के साथ शादी को BCCI ने ही कर दिया 'कंफर्म', जानिए क्या कहा

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। माना जा रहा है इसके पीछे वजह अथिया शेट्टी के साथ उनकी शादी है। बीसीसीआई ने भी एक तरीके से इस बात को कंफर्म कर दिया है।

KL Rahul with Ahan Shetty and Athiya Shetty

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल भी उन खिलाड़ियों में शामिल होने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से शादी की है। खेल के साथ ग्लैमर ऐसी चीज है जिसके प्रभाव से बचना आसान नहीं। मौजूदा भारतीय टीम में ही एक समय केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की दोस्ती की काफी चर्चाएं होती थी। हार्दिक और राहुल को तो कोहली का पक्का मुरीद माना जाता था। कॉफी विद करन में दोनों ने कोहली को सचिन से ऊपर बताया था और तब ऐसी बातें कही थी जिससे हार्दिक पांड्या की तो शामत ही आ गई थी। आज ये तीनों ही क्रिकेटर अपनी पत्नी या पार्टनर के रूप में बॉलीवुड की अदाकारों के साथ ही रहते है। लिस्ट में ताजा नाम केएल राहुल का है जो आथिया शेट्टी के साथ शादी के लिए चर्चाओं में हैं।

 पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण टीम का हिस्सा नहीं है

पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण टीम का हिस्सा नहीं है

इसी वजह से राहुल न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ ODI और T20I के लिए टीम में शामिल नहीं हैं। सीरीज की शुरुआत 18 जनवरी को हैदराबाद में वनडे से होगी। ऐसी खबरें चल रही हैं कि राहुल 23 जनवरी को महाराष्ट्र के खंडाला में अपनी लंबे समय से प्रेमिका अथिया शेट्टी से शादी करने के लिए तैयार हैं। अथिया सुनील शेट्टी की बेटी हैं और बॉलीवुड में अपने लिए अभी कोई मुकाम नहीं बना पाईं हैं। वैसे तो बीसीसीआई की प्रेस रिलीज में टीम की घोषणा करते हुए राहुल की शादी के बारे में सीधा जिक्र नहीं गया, लेकिन बताया है कि क्रिकेटर पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण टीम का हिस्सा नहीं है।

BCCI ने ये कहा-

BCCI ने ये कहा-

शुक्रवार देर रात टीम की घोषणा करने वाली बीसीसीआई रिलीज में कहा गया है, "केएल राहुल और अक्षर पटेल पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण न्यूजीलैंड होम सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।"

केएल राहुल पहले ही सुनील शेट्टी के परिवार का हिस्सा हैं। इन लोगों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने पिछले साल कहा था: "वह मेरी बेटी है, वह कभी शादी करेगी। मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा भी शादी करे, जितनी जल्दी करें उतना अच्छा है। यह उनकी पसंद है। जहां तक ​​केएल राहुल का सवाल है, मैं उस लड़के से प्यार करता हूं। और यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं क्योंकि समय बदल गया है।"

टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे

टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे

बताया जाता है केएल राहुल और अथिया शेट्टी कॉमन फ्रेंड्स के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि दोनों के बीच पक्का वाला प्यार है लेकिन ऐसी बातें तो विराट-अनुष्का की प्रेम कहानी में भी नहीं हुई थी। प्यार की अफवाहों के चरम पर पहुंचते-पहुंचते दोनों की सीधी शादी हो गई थी। ऐसा ही राहुल के केस में है। हालांकि राहुल का मामला थोड़ा ज्यादा स्पष्ट है क्योंकि पिछले साल अथिया शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर केएल राहुल ने आखिरकार अपने रिश्ते का इजहार इंस्टाग्राम पर कर दिया। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक छोटे लेकिन रोमांटिक कैप्शन के साथ तस्वीरें पोस्ट की थी।

पिछले काफी समय से अथिया विदेश दौरों पर राहुल के साथ घूम रही हैं। केएल राहुल इस शादी के नजदीक आते-आते अपनी फॉर्म को भी काफी खराब कर बैठे थे लेकिन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रदर्शन में वापसी की है। अब जब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए भारत आएगा तो राहुल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।

Recommended Video

    Ind vs SL: KL Rahul करना चाहते थे MS Dhoni की नकल, लेकिन बन के रह गए मजाक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+