KKR vs SRH: रिंकू सिंह की कोलकाता लगाएगी जीत की हैट्रिक या हैदराबाद पलटेगी बाजी? जानें कौन जीतेगा आज का मैच

KKR vs SRH: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें के बीच मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से स्टार्ट होगा, लेकिन आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस होगा।

IPL 2023, KKR vs SRH

IPL 2023, KKR vs SRH: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोचक मुकाबला होने वाला है। नितीश राणा की अगुवाई वाली केकेआर ने हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन टीम को एक के बाद एक लगातार दो जीत मिल चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने अभियान की शुरुआत बैक-टू-बैक दो हार के साथ की और पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने हालिया मैच में जबरदस्त वापसी की है।

आज कोलकाता और हैदराबाद के बीच होगा महा-मुकाबला
आज कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में जब राइडर्स का सामना सनराइजर्स से होगा तो उसकी निगाहें आईपीएल में जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी, केकेआर के तूफानी बल्लेबाजी रिंकू सिंह के फॉर्म में आने के बाद से टीम के अंदर उत्साह की एक नई लहर दौड़ गई है, ऐसे में 14 अप्रैल का मुकाबला बेहद ही दिलचस्प होने जा रहा है। आज के मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं।

अंक तालिका में क्या है एसआरएच और केकेआर की स्थिति
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया था। सनराइजर्स हैदराबाद वर्तमान में दो मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि तीन मैच में से दो मैच जीतने के बाद केकेआर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच
फिलहाल, केकेआर मजबूत स्थिति में है। पहले उन्होंने घर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और फिर रिंकू सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स को हरा दिया। ऑरेंज आर्मी अपने पहले दो मैच हार चुकी है। आज के मैच में संभावना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले को अपने नाम कर सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक।

ये भी पढ़ें- IPL: हैदराबाद और कोलकाता के बीच आज हाई-वोल्टेज मैच, जानें ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

Recommended Video

    IPL 2023: Rinku Singh का खुलासा, मैच के बाद खुद Shah Rukh Khan ने किया फोन | वनइंडिया हिंदी

    कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग 11
    नितीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+