IPL: हैदराबाद और कोलकाता के बीच आज हाई-वोल्टेज मैच, जानें ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट
IPL: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जब राइडर्स का सामना सनराइजर्स से होगा तो उसकी निगाह आईपीएल में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।

IPL 2023, KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स आज, 14 अप्रैल को अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी। कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का 19वां मैच के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाना है। नीतीश राणा की अगुवाई वाली टीम ने अपने अगले दो गेम जीतकर शानदार वापसी की है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आपीएल 2023 सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। एडेन मार्कराम की टीम अब लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
ईडन गार्डन स्टेडियम का वेदर अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज के मैच में मौसम मुसीबत नहीं बनेगा। कोलकाता में आज शुक्रवार को ज्यादातर धूप खिली रहने की उम्मीद है। बारिश की बहुत कम ही संभावना है। 14 अप्रैल के दिन हवा की गति लगभग 10-25 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है, जबकि तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है।
ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की बल्लेबाजी के लिए काफी सपोर्टिव है। टी20 क्रिकेट में यहां कई हाई स्कोर मैच खेले गए हैं। हालांकि, यहां स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकती है, जबकि तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजों को जमकर हाथ खोलने का मौका मिलने की उम्मीद है। इस पिच पर आईपीएल के 78 मुकाबले हुए हैं, जिसमें पहले खेलने वाली टीम ने 32 मैचों में जीत दर्ज की है,वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 45 बार मैच अपने नाम कर चुकी है।
Sunrisers Hyderabad Full Squads
एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, एडन मार्करम, मार्को जानसन, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन , आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka IPL Match Kis Kiska Hai: आज का आईपीएल मैच किस किसका है - KKR vs SRH
Kolkata Knight Riders Full Squads
नितीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन, वैभव अरोरा, सुयश शर्मा , डेविड वाइज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, लिटन दास, जेसन रॉय।












Click it and Unblock the Notifications