KKR vs SRH: आज के मैच में कैसी होगी कोलकाता और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, जानिए किसे मिलेगा मौका?
आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम को 7:30 बजे से ईडन गार्डन स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। पिछले मैच में केकेआर के रिंकू सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद आज भी उनके दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

KKR vs SRH Playing 11 Prediction: आईपीएल के 16वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन मैचों में से दो जीतकर शानदार प्रदर्शन के साथ आगाज कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में जीत दर्ज कर वापसी कर ली है। कोलकाता ने अब तक अपने तीन में से दो मैच जीते हैं, तो वहीं हैदराबाद अब तक अपने तीन मैचों में से सिर्फ एक जीतने में सफल रही है।
आज के मैच में कप्तान एडेन मार्कराम की अगुआई वाली सनराइजर्स की टीम हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल और हेनरिक क्लासेन की मौजूदगी में मुकाबले को अपने नाम करने की हर संभव कोशिश करेगी। हैदराबाद और कोलकाता टीम के बीच आईपीएल में कुल 23 मैच खेले गए हैं, जिसमें से कोलकाता को 15 मुकाबलों में जीत मिली है और हैदराबाद को 8 मैच में जीत दर्ज करने का मौका मिला है।
रिंकू सिंह की बल्लेबाजी पर रहेंगी सभी की निगाहें
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आज, 14 अप्रैल को आईपीएल 2023 के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच हारने के बाद केकेआर की स्थिति अच्छी रही है। पहले उन्होंने घर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और फिर रिंकू सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स को हरा दिया। ऑरेंज आर्मी अपने पहले दो मैच हार गई - पहला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, लेकिन घर में पंजाब किंग्स के खिलाफ जोरदार वापसी की। दोनों टीमें जीत की लय को जारी रखना चाहेंगी।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक।
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग 11
नितीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (wk), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications