KKR vs RCB Match Prediction: आज के IPL मैच की बेस्ट टीम, जानिए किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान
कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने आज रॉयल चैलेंजर्स के ओपनर फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली होंगे, जिनकी आतिशी बल्लेबाजी को रोकना आसान नहीं होगा। राइडर्स और चैलेंजर्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

KKR vs RCB Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर की टीम से होगा। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में रॉयल टीम कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में राइडर्स के कप्तान नितीश राणा की टीम से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
डुप्लेसिस और विराट कोहली को रोकना होगा मुश्किल
मुश्किल दौर से गुजर रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए आज रॉयल चैलेंजर्स के ओपनर फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली को रोकना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इस समय आरसीबी के दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। वहीं दूसरी ओर आज कोलकाता की टीम पंजाब के खिलाफ मिली हार से सबक लेकर किसी भी कीमत पर इस मुकाबले को जीतने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी।
मुश्किल दौर से गुजर रही है कोलकाता
कोलकाता के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और श्रेयस अय्यर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जोकि टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, इन दोनों खिलाड़ियों की कमी महसूस भी की जा सकती है। ऐसे में नीतिश राणा के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है। उनके सामने अब अपनी टीम को घरेलू मैदान पर वापसी दिलाने की बड़ी चुनौती है।
बेंगलुरु ने पिछले मुकाबले में विराट और डुप्लेसिस की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुकाबला अपने नाम कर लिया था। डुप्लेसिस ने 43 गेंद पर 73 रन बनाए थे, तो वहीं विराट ने 49 गेंदों पर नाबाद 82 रन की दमदार पारी खेली थी। मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी भी इस मुकाबले में काफी मददगार रही। बात अगर आज के मुकाबले कि करें तो ईडन गार्डन्स का मैदान बल्लेबाजों के लिए कफी हेल्पफुल माना जाता है। इस मैदान पर टी-20 में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। अगर आप आज के मुकाबले के लिए कप्तान और उपकप्तान चुनना चाहते हैं तो यहां आपको मदद मिल सकती है।
किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान
कप्तान- विराट कोहली
उपकप्तान- आंद्रे रसेल
बल्लेबाज- विराट कोहली, फॉफ डू प्लेसिस, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा
विकेटकीपर- रहमानुल्लाह गुरबाज
ऑलराउंडर- आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मैक्सवेल
गेंदबाज- मोहम्मद सिराज, टिम साउथी, हर्षल पटेल
संभावित प्लेइंग इलेवन केकेआर
नितीश राणा (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज़, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, टिम साउदी और वरुण चक्रवर्ती।
संभावित प्लेइंग इलेवन आरसीबी
फाफ डू प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, मिचेल ब्रेसवेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications