GT vs KKR: मोहित शर्मा ने गजब अंदाज में दौड़ लगाते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बॉल पर शार्दुल ठाकुर का कैच मोहित शर्मा ने जिस बेहतरीन अंदाज में पकड़ा उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। मोहित शर्मा के कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

mohit sharma

IPL 2023, KKR vs GT: आईपीएल का 39वां मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा है। आज के मुकाबले में टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, वहीं बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 179 रन बनाए। हालांकि, कोलकाता को पॉवरप्ले में ही 2 विकेट गंवाने पड़े थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।

मोहित शर्मा ने शानदार अंदाज में पकड़ा शार्दुल ठाकुर का कैच
दरअसल, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बॉल पर शार्दुल ठाकुर अपना विकेट गंवा बैठे। शार्दुल का कैच मोहित शर्मा ने जिस बेहतरीन अंदाज में पकड़ा उसकी जितनी प्रसंशा की जाए उतनी कम है। शार्दुल ठाकुर का कैच पकड़ने के लिए मोहित शर्मा ने पूरी ताकत झोंक दी, उन्होंने मिड ऑन दिशा पर पीछे भागकर एक मुश्किल सा दिखने वाला कैच पकड़ा, और इसके बाद शार्दुल को 4 गेंदों में बिना खाता खोले वापस लौटना पड़ा।


कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), केकेआर की प्लेइंग इलेवन- एन जगदीसन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड वीज़े, शार्दुल ठाकुर, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

ये भी पढ़ें- 'We Are Mad...,' हार्दिक पांड्या ने बताया कैसे बने GT के सफल कप्तान, पूर्व भारतीय स्टार को दिया श्रेय

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+