'We Are Mad...,' हार्दिक पांड्या ने बताया कैसे बने GT के सफल कप्तान, पूर्व भारतीय स्टार को दिया श्रेय
रॉबिन उथप्पा के साथ बातचीत में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी सफल कप्तानी का श्रेय जीटी के कोच आशीष नेहरा को दिया है। पांड्या ने बताया कि, नेहरा की मेरी सफल कप्तानी के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका है।

IPL 2023: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस लगातार मजबूत हो रही है। साल 2022 में अपने पहले आईपीएल में पांड्या ने टीम का नेतृत्व करते हुए जीटी को खिताब तक पहुंचाने के लिए पूरी शिद्दत से टीम का नेतृत्व किया। आईपीएल 2023 में भी जीटी उन बेहतर टीमों में से एक रही है जो नियमित रूप से शीर्ष स्थान के लिए चर्चा में रही हैं।
हार्दिक पांड्या ने आशीष नेहरा को दिया कप्तानी सफलता का श्रेय
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले पंड्या ने बताया कि कैसे वह जीटी कप्तान के रूप में सफल हुए। पांड्या ने कहा कि, 'एक व्यक्ति, जो मेरे विकास में महत्वपूर्ण रहा है, वह आशु भाई (आशीष नेहरा- जीटी कोच) हैं। हम पागल लोग हैं। हम थोड़े अलग तरह के व्यक्ति हैं, लेकिन खेल भावना समान है। दरअसल, Jio Cinema पर रॉबिन उथप्पा के साथ बातचीत में पंड्या ने इस बात का जिक्र किया।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी से प्रभावित हैं सुनिल गावस्कर
हार्दिक ने जिस तरह से गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है उससे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर काफी प्रभावित हैं। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी ने उदाहरण पेश किया है और टीम को कुछ करीबी मुकाबलों में हार के बावजूद जीटी को जीत की पटरी पर लौटने में मदद की है। बड़ौदा के इस क्रिकेटर की प्रेरक नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए गावस्कर ने कहा कि हार्दिक अपनी कप्तानी से टाटा आईपीएल में स्थायी विरासत छोड़ने जा रहे हैं।
हार्दिक पांड्या को बताया एमएस धोनी जैसा
स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर गावस्कर ने कहा, 'कभी-कभी कप्तान अपने व्यक्तित्व और टीम के व्यक्तित्व को एक जैसा रखने की कोशिश करते हैं। कप्तान और टीम का व्यक्तित्व अलग हो सकता है। हार्दिक अपना व्यक्तित्व टीम पर थोपने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।' हार्दिक जीटी के साथ यही कर रहे हैं। एक कप्तान के रूप में यह उनकी विरासत बनने जा रही है। वह कप्तान के रूप में अपने दृष्टिकोण में एमएस धोनी के समान हैं और अपने पूर्व भारतीय कप्तान के अच्छे गुणों को आत्मसात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications