कायरन पोलार्ड ने आकाश चोपड़ा पर साधा निशाना, कहा- अब तो फॉलोअर्स बढ़ गये होंगे
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कायरन पोलार्ड ने गुरुवार को एक ट्वीट किया जिसमें भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा को टैग करते हुए पूछा कि अब तो तुम्हारा फैन बेस और फॉलोअर्स बढ़ गया होगा। हालांकि पोलार्ड ने बाद में अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और उनका ट्वीट वायरल हो चुका था। कायरन पोलार्ड के ट्वीट का कारण भले ही नहीं पता चल सका लेकिन यह माना जा रहा है कि इसके पीछे आकाश चोपड़ा का हालिया क्रिटिसिज्म रहा है, जिन्होंने आईपीएल 2022 में पोलार्ड के औसत से भी नीचे किये गये प्रदर्शन को लेकर काफी आलोचना की थी।
Recommended Video

पोलार्ड ने अपने इस ट्वीट में लिखा,'उम्मीद है कि अब तुम्हारे फैन बेस और फॉलोअर्स में बढ़ोतरी हो गई होगी। इसे ऐसा करना जारी रखें..टी20' उल्लेखनीय है कि आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2022 के दौरान मुंबई इंडियंस की रणनीति और उसके खराब प्रदर्शन को लेकर जमकर आलोचना की है।
और पढ़ें: 'हम यहां बैठने के लिये नहीं आये हैं', जब अजिंक्य रहाणे ने रेसिज्म के मुद्दे पर अंपायर से की बात
कायरन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिये 11 पारियों में 107.46 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 144 रन ही बनाये और पूरे सीजन के दौरान सिर्फ 4 विकेट ही अपने नाम कर सके। मध्यक्रम में मुंबई इंडियंस के लिये अच्छा फिनिशर नहीं मिल पाने की वजह से उसे अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर रहना पड़ा। चोपड़ा ने तो यहां तक दावा किया है कि मुंबई इंडियंस के लिये शायद यह इस बल्लेबाज का आखिरी सीजन साबित हो सकता है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा,'मुझे लगता है कि हमने कायरन पोलार्ड को आखिरी बार देखा है। अगर मुंबई की टीम उन्हें रिटेन नहीं करती है तो उनके 6 करोड़ रुपये रिलीज हो जायेंगे। मुझे लगता है कि वो मुरुगन अश्विन (1.6 करोड़) को भी जाने दे सकते हैं और जयदेव उनादकट (1.3 करोड़) को लेकर मैं पूरी तरह से कुछ नहीं कह सकता लेकिन वो टिमिल मिल्स (1.5 करोड़) को जरूर अलविदा कहते नजर आयेंगे।'
आकाश चोपड़ा ने इससे पहले भी कायरन पोलार्ड को दिये जाने मौकों पर उनकी आलोचना की है और टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाये हैं, उनका मानना था कि टीम को उन्हें बाहर बिठा देना चाहिये।
चोपड़ा ने कहा,'कायरन पोलार्ड को टीम से बाहर कर देना चाहिये और डेवाल्ड ब्रेविस को उनकी जगह टीम में आना चाहिये। आप पोलार्ड को और कितने मौके दे सकते हैं। वह रन नहीं बना पा रहे हैं। उनकी गेंदबाजी पिच के हिसाब से फायदेमंद साबित हो सकती है लेकिन आप उन्हें सिर्फ गेंदबाजी के लिये टीम में शामिल नहीं कर सकते हैं। मुझे लगता है कि अब पोलार्ड को टाटा बाय-बाय कहने का समय आ गया है।'
-
IPL 2026: CSK को लगा सबसे बड़ा झटका, कितने मैचों से बाहर हुए MS धोनी? फैंस की बढ़ी धड़कनें! -
Mumbai Indians के दो बड़े धुरंधर अचानक हुए टीम से बाहर? KKR के खिलाफ मैच से पहले कोच का बड़ा खुलासा -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?












Click it and Unblock the Notifications