ILT20 में कायरान पोलार्ड एमआई एमिरेट्स के और SAT20 में राशिद खान एमआई केपटाउन के कप्तान बने

यूएई में शुरू हो रही ILT20 लीग को मिनी आईपीएल कहा जा रहा है। इस लीग में कुल 6 टीमें होंगी। इस लीग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लीग का पहला मैच 13 जनवरी को जबकि दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग का आगाज 10 जनवरी को होगा।

अगले साल जनवरी-फरवरी में यूएई में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल लीग टी20 के पहले एडिशन के लिए माय एमिरेट्स की टीम ने अपना कप्तान घोषित कर दिया है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कायरान पोलार्ड को माय एमिरेट्स का कप्तान बनाया गया है तो वहीं दक्षिण अफ्रीका में होने वाली SAT20 लीग में अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान को माय केपटाउन का कप्तान बनाया गया है। दोनों टूर्नामेंट का पहला सीज़न अगले साल जनवरी-फ़रवरी के बीच होगा।

Pollard and Rashid khan

दोनों लीग जनवरी-फरवरी 2023 में होंगी

आपको बता दें कि यूएई में शुरू हो रही ILT20 लीग को मिनी आईपीएल कहा जा रहा है। इस लीग में कुल 6 टीमें होंगी। इस लीग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लीग का पहला मैच 13 जनवरी को अबु धाबी में अबुधाबी नाइट राइडर्स और दुबई कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग का आगाज 10 जनवरी से होगा। पहला मैच माय केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच 10 जनवरी को होमग्राउंड केपटाउन में होगा। यह लीग का भी पहला मुक़ाबला होगा।

पोलार्ड लंबे समय तक मुंबई इंडियंस से खेले हैं

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस 'वन फैमिली' एमआई अमीरात और एमआई केप टाउन के नाम से जनवरी 2023 में अपने उद्घाटन सत्र में डेब्यू करने के लिए तैयार है। आईपीएल के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम इन दो बड़ी टी20 लीग में अपनी टीम उतारेगी। मुंबई इंडियंस का वैसे भी पोलार्ड से गहरा नाता है, क्योंकि पोलार्ड लंबे समय तक मुंबई इंडियंस से खेले हैं और रोहित की गैर मौजूदगी में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+