सूर्यकुमार यादव का रिश्ता तुड़वाने की साजिश? ख़ुशी मुखर्जी ने जारी किया नया वीडियो, स्क्रीन शॉट का बड़ा खुलासा
Khushi Mukherjee: हाल ही में एक एक्टर और मॉडल ख़ुशी मुखर्जी ने आरोप लगाया था कि भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव उनको मैसेज किया करते थे। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी ट्रोलिंग हुई थी। सूर्यकुमार के फैन्स ने उनको काफी कुछ सुनाया था। उसके बावजूद ख़ुशी की हरकतें बरकरार हैं।
इस बार फिर से उन्होंने एक नए इंटरव्यू में खुलकर सूर्यकुमार यादव के बारे में बात की और कहा कि मेरी उनसे बात हुई है। मैंने चैट्स डिलीट कर दी है। ख़ुशी ने कहा कि इस मुद्दे को इतना विवादस्पद बनाने की भी कोई जरूरत नहीं है। ख़ुशी ने खुद को काफी बड़ी पोस्ट वाली लड़की बताया।

Suryakumar Yadav से हुई बात?
मैसेज करते थे तो करते थे, इसमें क्या हो गया। वो एक आदमी और मैं एक लड़की हूं, बात कर ली तो क्या हुआ। मैं कौनसे छोटे पोस्ट पर हूं। वो कौन सी इन्फ्लुएंसर लड़की है, उसका नाम मैं भूल गई हूं। ऐसे चैट्स लीक करना ही बाकी रह गया है। मैं तो मेरे चैट्स डिलीट कर देती हूँ।
ख़ुशी ने कहा कि इसे विवादास्पद बनाने की कोई बात नहीं है। हम बात करते थे और मैसेज करते थे। ऐसा कहते हुए ख़ुशी मुस्कुराने लगती है। इसके बाद फैन्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए और ख़ुशी को एक बार फिर से निशाने पर लिया गया।
दूसरी बार किया Suryakumar Yadav का जिक्र
यह ऐसा दूसरा मौका है, जब ख़ुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव के मैसेज का जिक्र किया है। सूर्या की शादी हो गई है और देविषा के साथ उनका अच्छा रिश्ता चल रहा है। अब ख़ुशी मुखर्जी बार-बार चैट्स और मैसेज की बात करके सूर्या के जीवन में कोई तूफ़ान लाने का प्रयास करती दिख रही हैं।
उल्लेखनीय है कि स्मृति मंधाना के एक्स बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के कथित चैट वायरल होने के बाद शादी टूट गई थी। उसके बाद दोनों ने शादी को खत्म कर रिश्ता नहीं रखने की घोषणा कर दी थी। लोगों का मानना है कि ख़ुशी मुखर्जी भी सूर्यकुमार यादव के खिलाफ कुछ उसी तरह का माहौल बनाकर लाइमलाईट ले रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications