IND vs SA Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में गेमचेंजर होगी पिच और वेदर रिपोर्ट, मैच से पहले जानें लेटेस्ट अपडेट

IND vs SA, Pitch And Weather Report: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में इस साल के टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीमें भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) आज, 29 जून को आमने-सामने होंगी। ये रोमांचक मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल (Kensington Oval) में भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं जोकि आपकी ड्रीम-11 टीम के लिए गेम चेंजर हो सकती है।

दो अपराजित टीमों के बीच महासंग्राम
दरअसल, वर्ल्ड कप में अब तक की दो अपराजित टीमों के बीच ये मुकाबला देखने लायक होगा। भारत ने अपने पिछले आठ मैचों में से सात जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत ने अपना सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ 68 रनों से जीता था।

kensington oval

दक्षिण अफ्रीका ने अब तक सभी मैच जीते
दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने अपने पिछले सभी आठ मैच जीते हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को सिर्फ 56 रनों पर रोककर नौ विकेट से जीत हासिल की।

केंसिंग्टन ओवल की पिच रिपोर्ट
ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। फैंस इस मैच में हाई स्कोरिंग की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें डेथ ओवरों में तेज गेंदबाज अहम भूमिका निभाएंगे। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर होगा, क्योंकि यह एक हाई ऑक्टेन गेम है और लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं हो सकता है।

पिच पर पिछले मैच में क्या हुआ
इस पिच पर 180 के आसपास का स्कोर अच्छा माना जाता है। यहां खेला गया आखिरी मैच इंग्लैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के बीच था, जिसमें 10 विकेट के नुकसान पर कुल 232 रन बनाए गए थे। इंग्लैंड ने बिना एक भी विकेट खोए 115 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच कौन जीतेगा? शोएब अख्तर की भविष्यवाणी में दिखा दम

बारबाडोस वेदर रिपोर्ट
एक्यूवेदर के अनुसार, शनिवार को बादल छाए रहेंगे, हवाएं धीरे-धीरे कम होंगी और नमी के साथ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान आएगा।' इसका मतलब यह हो सकता है कि मैच की शुरुआत में देरी हो सकती है, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाला है। जबकि पूर्वानुमान के अनुसार बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना काफी कम होकर लगभग 30 प्रतिशत हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+