T20 World Cup 2024 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच कौन जीतेगा? शोएब अख्तर की भविष्यवाणी में दिखा दम

T20, WC 2024, IND vs SA: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार सात मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है, अब 29 जून को खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की बड़ी जीत के बाद फाइनल को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

टीम इंडिया ने तीसरी बार फाइनल में किया प्रवेश
दरअसल, रोहित की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अपना खेल बेहतर किया और इस मेगा इवेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मेन इन ब्लू ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में जोस बटलर की इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर 2007 और 2014 के बाद अपने तीसरे फाइनल में प्रवेश किया है।

Shoaib Akhtar

शोएब अख्तर की भविष्यवाणी में दिखा दम
अख्तर ने कहा कि पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप जीतने से चूकने के बाद रोहित टी20 विश्व कप जीतने के हकदार हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस ने रोहित की अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश करने और जीतने की चाहत की मानसिकता की प्रशंसा की। उन्होंने रोहित को व्यक्तिगत लक्ष्यों के बजाय अपनी टीम के हितों को आगे रखने वाले 'निस्वार्थ' कप्तान के रूप में भी सराहा।

'मैं हमेशा भारत के टूर्नामेंट जीतने के पक्ष में था'
अख्तर ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, 'रोहित शर्मा टीम के लिए खेलते हैं' 'मैं हमेशा भारत के टूर्नामेंट जीतने के पक्ष में था। पिछले साल जब भारत विश्व कप नहीं जीत सका तो मैं दुखी था क्योंकि उन्हें हारना नहीं चाहिए था क्योंकि वे जीतने के हकदार थे।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'रोहित शर्मा ने बार-बार कहा है कि वह प्रभाव डालना चाहते हैं और ट्रॉफी जीतना चाहते हैं और इसलिए, कप जीतने के हकदार हैं। वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और इसका अंत शानदार होना चाहिए। वह एक निस्वार्थ कप्तान हैं, टीम के लिए खेलते हैं और एक पूर्ण बल्लेबाज हैं।'

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: क्या फिर से होगा भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल? ICC पर पैसों को लेकर लगे गंभीर आरोप

दरअसल, एक सफल कप्तान होने के अलावा, रोहित टूर्नामेंट में भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज भी रहे हैं। 7 मैचों में, उन्होंने 41.33 की औसत और 155.97 की स्ट्राइक-रेट से 248 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन का सर्वोच्च स्कोर शामिल है। रोहित शनिवार को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में भारत के खिलाफ होने वाले फाइनल में अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+