KAR vs MUL Dream11: पीएसएल में आज के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम टीम, रिजवान और शोएब के बीच होगी टक्कर

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 के 19वें मैच में आज, 3 मार्च को कराची किंग्स (KAR) का सामना मुल्तान सुल्तान से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत कराची के नेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगी। कराची किंग्स ने अब तक अपने पांच मैचों में से दो जीते हैं और वर्तमान में पांचवें स्थान पर हैं। जबकि मुल्तान सुल्तांस ने पांच जीत के साथ तालिका में टॉप पर मौजूद रहकर बढ़त हासिल की है।

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पीएसएल में दोनों टीमों के बीच 14 मैच खेले गए हैं। दोनों ही टीम के बीच मुकाबला काफी कांटे का रहा है, क्योंकि दोनों टीमों ने छह-छह मैच जीते हैं, जबकि दो मैच बिना नतीजे के समाप्त हुए हैं।

Multan Sultans

पिच रिपोर्ट
बल्लेबाज के लिए कराची की पिच बहुत अच्छी है, क्योंकि यह एक तेज़ आउटफील्ड प्रदान करती है। यहां दर्शकों को चौके-छक्के खूब देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, स्पिनर यहां बहुत प्रभावी होंगे क्योंकि इससे टर्न और स्पिन मिलती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन
कराची किंग्स: शान मसूद (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स विंस, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, मोहम्मद नवाज, इरफान खान, अनवर अली, हसन अली, जाहिद महमूद, ब्लेसिंग मुजरबानी

मुल्तान सुल्तांस: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), उस्मान खान, रीजा हेंड्रिक्स, तैय्यब ताहिर, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, उसामा मीर, आफताब इब्राहिम, फैसल अकरम, मोहम्मद अली, शाहनवाज दहानी

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान ड्रीम-11

  • विकेटकीपर: मोहम्मद रिज़वान, टिम सीफर्ट, उस्मान खान
  • बल्लेबाज: कीरोन पोलार्ड, रीज़ा हेंड्रिक्स, जेम्स विंस
  • ऑलराउंडर: शोएब मलिक, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज
  • गेंदबाज: उसामा मीर, मोहम्मद अली
  • कप्तान:शोएब मलिक उस्मान खान

मुल्तान सुल्तांस टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, उस्मान खान (विकेटकीपर), तय्यब ताहिर, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, उसामा मीर, आफताब इब्राहिम, फैसल अकरम, मोहम्मद अली, शाहनवाज दहानी, डेविड विली, अब्बास अफरीदी, अली माजिद, यासिर खान, डेविड मालन, ओली स्टोन, जॉनसन चार्ल्स, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शहजाद।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन ने WTC में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

कराची किंग्स टीम: शान मसूद (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स विंस, शोएब मलिक, मोहम्मद नवाज, इरफान खान, डेनियल सैम्स, हसन अली, अनवर अली, जाहिद महमूद, ब्लेसिंग मुजरबानी, लेउस डु प्लॉय, तबरेज शम्सी। मीर हमजा, मोहम्मद आमिर खान, मुहम्मद अखलाक, सिराजुद्दीन, अराफात मिन्हास, मुहम्मद रोहिद खान, साद बेग, फवाद अली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+